फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   60 seats approved in B.Sc Computer Science in Government College

राजकीय महाविद्यालय में बीएससी कंप्यूटर साइंस 60 सीटें मंजूर, मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार

Sun, 17 Jul 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
60 seats approved in B.Sc Computer Science in Government College
राजकीय महाविद्यालय सतनाली में बीएससी कंप्यूटर साइंस फैकल्टी की मंजूरी मिलने पर मिठाई बांटकर खु? - फोटो : Narnol
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में बीएससी कंप्यूटर साइंस की 60 सीटों को उच्च शिक्षा विभाग ने स्वीकृति प्रदान की है। लंबे समय से बीएससी कंप्यूटर साइंस की सीटें न होने से इस विषय की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को अन्य महाविद्यालयों में जाना पड़ रहा था। इससे उनको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्तर पर परेशानी होती थी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के साथ विद्यार्थी लंबे समय से राजकीय महाविद्यालय सतनाली में बीएससी कंप्यूटर साइंस की सीटें मंजूर करवाने की मांग कर रहे थे। गत दिनों गुरुग्राम में प्रदेशभर के राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में सतनाली में बीएससी कंप्यूटर साइंस फैकल्टी को मंजूरी दी गई। वर्तमान में बीएससी कंप्यूटर साइंस की 60 सीटें मंजूर होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की गई। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में सुखबीर, राहुल, राकेश, मंजीत, साहिल सहित अनेक विद्यार्थियों ने कॉलेज प्राचार्य सुधीर लांबा को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

प्राचार्य सुधीर लांबा ने बताया कि बीएससी कंप्यूटर साइंस के कोर्स के लिए सतनाली राजकीय महाविद्यालय में 60 सीटें मंजूर की गई हैं। इससे विद्यार्थियों को लाभ होगा। अब विद्यार्थियों को आसानी से बीएससी कंप्यूटर साइंस की शिक्षा मिल सकेगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य सुधीर लांबा, प्रो. अजित सिंह, जरनेल सिंह, देवेंद्र सिंह, राहुल, अनिल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed