फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6 new corona infected were found in the district, 17 were discharged

जिले में 6 नए कोरोना संक्रमित मिले, 17 को किया डिस्चार्ज

Sun, 06 Mar 2022 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
6 new corona infected were found in the district, 17 were discharged
जिले में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। प्रतिदिन सक्रिय केस भी घटने लगे हैं। शनिवार को छह नए कोरोना संक्रमित केस आए जबकि 17 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस 22 बचे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24707 हो गई है। शनिवार को 17 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया। जिले में कुल 24521 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 164 कोरोना संक्रमित मरीजों की अब तक मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना के 22 केस सक्रिय बचे हैं। जिले में 5 मार्च तक 248889 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 114889 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 535471 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1530 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शनिवार को दीवान कॉलोनी महेंद्रगढ़, मुंडिया खेड़ा, ढाणी सीता महेंद्रगढ़ व धानौंदा में एक-एक तथा बोचड़िया में 2 नए कोरोना संक्रमित आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed