फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   59 beneficiaries applied in the Antyodaya fair held in the city council

नगर परिषद में लगे अंत्योदय मेले में 59 लाभार्थियों ने किए आवेदन

Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
59 beneficiaries applied in the Antyodaya fair held in the city council
नगर परिषद में आयोजित अंत्योदय मेले का शुभारंभ करते नगरायुक्त जेके आभीर। संवाद - फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान अभियान के तहत आज नारनौल शहर के लाभार्थियों के लिए नगर परिषद नारनौल में अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ डीएमसी डॉ. जेके आभीर ने किया। इस मेले में लगभग 59 लाभार्थियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए ।
विज्ञापन

डॉ. आभीर ने कहा कि गरीब परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से ये गरीब परिवार अपना स्वरोजगार स्थापित करके जीवन स्तर ऊपर उठा सकेंगे। राज्य सरकार का गरीब परिवारों का उत्थान करने का यह बहुत बड़ा अभियान है। मेले में सभी 18 विभागों ने स्टाल लगाकर लाभार्थियों के आवेदन करवाए। वहीं दूसरी तरफ काउंसलर आने वाले लाभार्थियों को एक-एक योजनाओं की विस्तार के साथ जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुमन लता व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed