फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   57 students from the district will appear for the second phase of the Super-100 examination.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 57 छात्र देंगे सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षा

Thu, 09 Apr 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
57 students from the district will appear for the second phase of the Super-100 examination.
फोटो नंबर-24जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय नारनौल।
नारनौल। जिले के 57 मेधावी विद्यार्थी सुपर-100 योजना के दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। 19 से 21 अप्रैल तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कड़े नियम लागू किए हैं, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र के बरना स्थित सुपर-100 कैंपस में रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा तीन बैच में आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन सुबह के समय पर केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा जिसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। वहीं परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार लेवल-2 परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया जाएगा, जबकि नए बैच की कक्षाएं 5 मई से शुरू होंगी। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि सुपर-100 योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इसके तहत छात्रों को आईआईटी, मेडिकल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed