{"_id":"62473c57cb28a6118851666d","slug":"57-out-of-142-play-schools-started-456-students-were-admitted-narnol-news-rtk6427054135","type":"story","status":"publish","title_hn":"142 प्ले स्कूलों में से 57 की हुई शुरुआत, 456 विद्यार्थियों को दिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
142 प्ले स्कूलों में से 57 की हुई शुरुआत, 456 विद्यार्थियों को दिया दाखिला
विज्ञापन
गांच चिंडालिया में प्ले स्कूल शुरू करने के मौके पर बच्चों से बात करतीं जिला कार्यक्रम अधिकारी सं
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूल खोलने की योजना के तहत जिले के कुल 142 प्ले स्कूल में से 57 की शुक्रवार को विधिवत शुरुआत कर दी गई। पहले दिन 456 बच्चों ने दाखिला लिया। हालांकि सरकार ने 1 अप्रैल से सभी प्ले स्कूल शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल के चलते अभी तक सभी प्ले स्कूल नहीं शुरू हो पाए।
शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने गांव चिंडालिया में खोल गए प्ले स्कूल का रिबन काट शुभारंभ किया। इसके अलावा अटेली में 17, नांगल चौधरी में 2, महेंद्रगढ़ में 23, कनीना में 3 तथा नारनौल में 12 आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूलों की शुरुआत की गई।
बता दें कि केंद्र सरकार ने शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार करने के लिए नई शिक्षा नीति बनाई है। इसके तहत ही प्रदेश सरकार ने शुरुआत से ही बच्चों में शिक्षा का बेश मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदलने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले के 142 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदला जाना है। जिसके तहत इन केंद्रों में वॉल पेंटिंग व साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाना था। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन माह से अधिक समय से ताला लटका हुआ है। जबकि सरकार ने एक अप्रैल से इन प्ले स्कूलों को शुरू क दिया है। आधी-अधूरी तैयारी के चलते जिले के सभी स्कूल आज से शुरू नहीं हो पाए।
विज्ञापन
शुरुआत में महेंद्रगढ़ में खुले सबसे अधिक प्ले स्कूल
विभाग के अनुसार अटेली खंड में सबसे अधिक 41 प्ले स्कूल खोले जाने हैं। जबकि महेंद्रगढ़ व नारनौल में 36-36, नांगल चौधरी में 22 व कनीना खंड में सबसे कम 7 प्ले स्कूल खोले जाने हैं, मगर एक अप्रैल को सिर्फ 57 प्ले स्कूल ही खुल सके। इनमें महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक 23, अटेली में 17, नारनौल में 12, कनीना में 3 तथा नांगल चौधरी में 2 प्ले स्कूल की शुरुआत हो पाई है।
चिंडालिया में 20 बच्चों को किया पंजीकरण
जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने चिंडालिया के आंगनबाड़ी केंद्र में बनाए गए प्ले स्कूल की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्ले स्कूल के लिए 20 बच्चों का पंजीकरण किया गया। संगीता यादव ने अभिभावकों से अपने छोटे बच्चों को प्ले स्कूल में भेजने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ सीडीपीओ कृष्णा यादव, सुपरवाइजर वर्षा यादव, कार्यकर्ता रेणुका, बबीता मौजूद रहीं।
रायमलिकपुर में 22 बच्चों का हुआ दाखिला
गांव राय मलिकपुर में पूर्व जिला पार्षद सुरेश गुर्जर ने आंगनबाड़ी प्ले स्कूल की शुरुआत की। प्ले स्कूल के प्रथम दिन 22 बच्चों का दाखिला किया गया। गुर्जर ने कहा कि प्ले स्कूलों में दाखिले के लिए अभिभावकों और बच्चों में काफी उत्साह है। सुपरवाइजर सुनीता यादव ने कहा कि प्ले स्कूल मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य बच्चों को निशुल्क व उच्च गुणवत्ता युक्त पूर्व स्कूली शिक्षा प्रदान करना है। इस अवसर पर सरपंच लक्ष्मण चंद व गांव के अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूल की शुरुआत की गई। प्रथम चरण में 57 प्ले स्कूल शुरू किए गए हैं। लगभग 456 विद्यार्थियों ने पहले दिन दाखिला लिया। जल्द ही अन्य केंद्रों में भी प्ले स्कूलों की शुरुआत की जाएगी। इन प्ले स्कूलों में छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी। -संगीता यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महेंद्रगढ़।