{"_id":"6602fb70fa73f998de0967fb","slug":"56-member-travel-group-from-gujarwas-leaves-for-ayodhya-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110715-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गुजरवास से 56 सदस्यीय यात्रा दल अयोध्या के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गुजरवास से 56 सदस्यीय यात्रा दल अयोध्या के लिए रवाना
Tue, 26 Mar 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए श्रीराम सेवा ट्रस्ट गुजरवास के प्रधान मास्टर ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को 56 सदस्यीय वरिष्ठजनों का एक दल ऐतिहासिक नगरी अयोध्या व काशी के लिए रवाना हो गया।
भ्रमण दल को रवाना करते हुए सरपंच वर्षा राठौड़ ने जय श्रीराम तथा वंदे मातरम के साथ भ्रमण दल को रवाना किया। दल को रवाना करते हुए वर्षा राठौड़ ने कहा कि अयोध्या भगवान राम तथा काशी भगवान शिव की नगरी है। अयोध्या और काशी भारत के सबसे धार्मिक स्थलों में से हैं। अयोध्या शिक्षा व संस्कृति का केंद्र रहा है, जबकि काशी धर्म व मोक्ष के लिए जानी जाती है। हमें अपने जीवन में आत्म-अन्वेषण तथा धार्मिक जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए अयोध्या व काशी जैसे पवित्र धामों का भ्रमण अवश्य करना चाहिए।
सरपंच वर्षा राठौड़ ने यात्रा के दौरान बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य तथा यात्रा की सफलता की मंगल कामना की। अयोध्या-काशी धार्मिक यात्रा की जानकारी प्रदान करते हुए दल प्रतिनिधि ओपी चौहान ने बताया कि यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक दल अयोध्या पहुंच कर नवनिर्मित राम मंदिर, हनुमान गढ़ी व बिरला मंदिर के भ्रमण के बाद काशी के विश्वनाथ मंदिर, अस्सी घाट तथा रामनगर किला इत्यादि का भ्रमण करेगा। यात्री दल में पुरुष एवं महिलाएं शामिल है।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजपाल सिंह तंवर, नारायण बंसल, डॉ. छत्रपाल वर्मा, मुकेश कोच, संदीप चौहान, कर्ण सिंह, महेंद्र शर्मा, सुरेश यादव, सोनू चौहान व बिमला तंवर सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।