{"_id":"688a64c10330ce8d28091083","slug":"5557-candidates-appeared-for-the-exam-at-26-centres-narnol-news-c-203-1-mgh1004-118889-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 26 केंद्रों पर 5557 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 26 केंद्रों पर 5557 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी
Thu, 31 Jul 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- राव तुलाराम चौक के नजदीक परीक्षा केंद्र पर लगी परिक्षार्थियों की लंबी लाइन--स
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हरियाणा पात्रता परीक्षा टीजीटी लेवल तीन की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। बुधवार को परीक्षा शाम के सत्र में करवाई गई। 26 केंद्रों पर 5557 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 928 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती व उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने निरीक्षण किया।
उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने बताया कि जिला में हरियाणा पात्रता परीक्षाओं के दौरान राज्य सरकार के निर्देश अनुसार परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसी बात के मध्य नजर राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। वीरवार को सुबह व शाम सत्र में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वीरवार को सुबह के सत्र में 26 केंद्रों पर 8112 परीक्षार्थी व शाम के सत्र में 13 केंद्रों पर 3791 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
पुलिस प्रशासन की ओर से जाम से निपटने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, कैंची माेड, रिवासा फ्लाईओवर, माजरा चूंगी, मसानी चौक पर पुलिस की तैनाती की गई है। सीईटी की परीक्षा के दौरान लगे जाम से संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों ने एचटेट की परीक्षा को व्यवस्थाएं सुधारी।