{"_id":"5f79fc218ebc3e91b64104ca","slug":"54-new-corona-infected-found-in-the-district-narnol-news-rtk5766918195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 54 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 54 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में लगातार कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को जिले में 54 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3582 हो गई है। वहीं 73 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 3168 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कोरोना के 407 केस एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 45 केस आरटी पीसीआर की जांच में आए हैं। वहीं एंटीजन टेस्ट से नौ मरीज मिले हैं। मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी लेकर स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी है। सीएमओ ने बताया कि लगातार टीचरों समेत अन्य की भी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में चार अक्टूबर तक 104032 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 63618 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 62022 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 598 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं रविवार को मोहल्ला चौधरियान में एक परिवार के तीन लोग कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें महिला समेत अन्य शामिल हैं। चांदूवाड़ा की महिला और उसकी पोती कोरोना मरीज मिली है। गुरुनानक पुरा में पांच लोग एक ही परिवार से मरीज मिले हैं। गस्तीवाड़ा में नौ लोग एक ही परिवार के हैं। इस परिवार में पहले एक महिला मरीज मिली थी। गुरु नानकपुरा का एक दुकानदारा दोबारा कोरोना मरीज मिला है। इसका उपचार जयपुर में चल रहा है। मोहल्ला राव का नारनौल में दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची
रघुनाथपुरा-1, नारनौल हाउसिंग बोर्ड-4,कैलाश नगर-2, बुचोली रोड -7,शहरपुर दोयम-2, दुलोठ जाट-3, मोहल्ला गुदड़ी नारनौल -2, मोहल्ला राव का नारनौल-2, मोहल्ला चांदुवाड़ा-2, मोहल्ला गस्तीवाडा नारनौल-9, करेलिया बाजार महेंद्रगढ़ -2, तलोट-1, जाट पाली-1,खटोटी कला-1, नीरपुर-1,बैरावास-1,रामवीर कॉलोनी महेंद्रगढ़-1,मोहल्ला चौधरियान -3, नांगल चौधरी-4, मोहल्ला गुरु नानकपुरा नारनौल-5,