फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5367 people received Kovid-19 vaccine in the district

टीकाकरण: जिले में 5367 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका

Tue, 16 Mar 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
5367 people received Kovid-19 vaccine in the district
कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले में 5367 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 60 वर्ष की उम्र से अधिक और 45 से 60 वर्ष तक गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज शामिल रहे। जिले में कुल 58 जगहों पर (52 सरकारी संस्थाओं व छह निजी अस्पतालों में) टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 58 जगहों पर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व्यक्तियों ने कोरोना टीका लगवाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले में सबसे ज्यादा उम्र वाले रामनारायण (97) निवासी गांव बाघोत ने टीका लगवाया। इसी तरह नर्सीगराम 95 साल, सोनी देवी 91 साल गांव थनवास, शांति देवी 81 साल गांव दूलोठ अहीर व बुधराम 91 साल कोरियावास गांव में कोरोना का टीका लगवाया। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना का टीका लगवाने में उत्साह जिले के बुजुर्ग माता- पिता ने दिखाया है, उतना अभी तक पहले दो चरणों किसी भी श्रेणी के कर्मचारियों ने नहीं दिखाया। जिले में कुल 5367 टीके लगाए गए। इनमें 60 साल से उपर के 5150 व 24 टीके 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिकों को तथा 193 दूसरी कैटेगरी के कोरोना का टीके लगे। अटेली सीएचसी के अंतर्गत 688 लोगों ने कोरोना का पहला टीका लगा। शिविर में अटेली अस्पताल के 118, कांटी में 100, बाछौद में 100, तिगरा में 150 , सीहमा में 150, डेरोली अहीर में 70 लोगों ने टीकाकरण कराया। बता दें कि विभाग ने चार हजार बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन,इससे भी अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। टीकाकरण के प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी जगहों पर लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया है। टीका लगवाने को लेकर काफी बुजुर्ग आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed