फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   53 new corona infected, including policemen found.

पुलिसकर्मी समेत 53 नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 25 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
53 new corona infected, including policemen found.
नारनौल। जिले में शुक्रवार को 53 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। इसमें पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और टीचर समेत अन्य शामिल हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3170 हो गई है। वहीं शुक्रवार को 49 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2633 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 530 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 34 केस आरटी पीसीआर से आए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में एंटीजन टेस्ट में 19 लोगा कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में 25 सितंबर तक 101390 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 61655 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 55012 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1408 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शुक्रवार को शहर थाना नारनौल का एक पुलिस कर्मी, नागरिक अस्पताल का एक कर्मचारी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना संक्रमित
गांधी कॉलोनी नारनौल-1, श्याम कॉलोनी नारनौल-1, करेलिया बाजार महेंद्रगढ़-2, भुरीवाला महेंद्रगढ़-2, शिव कॉलोनी-2, महेंद्रगढ़ -1, नारनौल एंपलाई कॉलोनी-1, बसीरपुर-1, रसूलपुर-2, नांगल चौधरी-3, गुवाणी-1, छाबड़ा बीबीपुर-1, दीवान कॉलोनी, महेंद्रगढ़ -2, मुरारी नर्सिंग होम नांगल चौधरी-2, जेरपुर-1, कनीना-2, बेगपुर-1, डुलाना-1, रामबास-2, मोहल्ला गस्तीवाड़ा नारनौल-2, पुरानी मंडी नारनौल-1, मोहल्ला फ्रांसखाना नारनौल-1, सलीमपुरा-1, कैलाश नगर-1, जीएच नारनौल-1, नारनौल पुलिस थाना-1, अटेली मंडी-1, मोहल्ला वाल्मीकि महेंद्रगढ़-1, नारनौल मिल्क प्लांट-1, मौसनुता-7,बाछौद-1, मिर्जापुर -1, कृष्णा कॉलोनी महेंद्रगढ़-3, मोहल्ला कायमपुरा महेंद्रगढ़-1 में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed