फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एसडीओ साहब आप हमारे घर में एक गिलास पानी पीकर दिखा दो..

एसडीओ साहब आप हमारे घर में एक गिलास पानी पीकर दिखा दो..

Mon, 25 Mar 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ साहब आप हमारे घर में एक गिलास पानी पीकर दिखा दो..
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पेयजल किल्लत से गुस्साई मोहल्ला पड़ाव, शेरागुवाड़ी, करेलिया बाजार, नीमड़ी नीचे की महिलाओं ने सोमवार को पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर खूब खरी खोटी सुनाई। महिलाओं ने कहा कि एसडीओ साहब हमारे घर पर आप एक गिलास पानी पीकर दिखा दो। पिछले दो महीने से पानी का संकट है। पिछले एक सप्ताह से तो इतना गंदा पानी आ रहा है कि पीना तो दूर कपड़े भी नहीं धो सकते। पानी का टैंकर और कैंपर डलवा रहे हैं। चारों मोहल्ले में करीब एक हजार घर हैं।
एक्सईएन कार्यालय में पहुंची महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले में दो महीने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पिछले एक सप्ताह से तो इतना बदबूदार पानी आ रहा है कि इससे कपड़े भी नहीं धो सकते। जबकि विभाग के एसडीओ कैंपर का पानी पी रहे हैं। मोहल्ला वासी कपड़े, बर्तन व अन्य काम के लिए टैंकर मंगवा रहे हैं। आप एक बार आकर हमारे घर पर पानी का रंग ही देख लो। महिलाओं ने नई पाइप लाइन डलवाने की मांग की।
विज्ञापन


विभाग पाइप लाइन डाले, सामान मोहल्ला वासी दिलवा देंगे
एसडीओ अमित जैन ने कहा कि उनके मोहल्ले में नौ इंची पाइप लाइन डली हुई हैं। नई पाइप लाइन के लिए महेंद्रगढ़ में सामान नहीं मिलता। इस पर महिलाओं ने कहा कि वो पाइप लाइन डाले तो सही सामान वो खुद दिलवा लाएंगी। इस अवसर पर विनोद कपूर, बसंती सोनी, अर्जनी, इंद्रा देवी, निर्मला सोनी, महेश, सुनीता, पिंकी, वीना, रूबी, राजरानी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मोहल्लावासियों ने बताया कि डेढ़ महीने से पानी खरीदकर पी रहे हैं। उनके मोहल्ले में पानी का सरकारी टैंकर नहीं आ रहा। इस पर एसडीओ जैन ने कहा कि जब तक उनकी पेयजल लाइन ठीक नहीं हो जाती तब तक तीन घरों में एक पानी का टैंकर उपलब्ध कराएंगे। इस पर मोहल्लावासी भड़क गए। इसके बाद महिलाओं ने एक्सईएन रमेश चंद्र गौड़ से मिलकर अपनी समस्या बताई। एक्सईएन ने कहा कि पानी का टैंकर खड़ा करवा देंगे। लोग जरूरत के हिसाब से पानी भर लें। आपस में सहयोग कर समस्या का समाधान पाया जा सकेगा।

यह है मामला
पिछले डेढ़ महीने से मोहल्ला पड़ाव, शेरागुवाड़ी, करेलिया बाजार, नीमड़ी नीचे में दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। जिससे तीन हजार लोग इससे प्रभावित हैं। लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। काफी लंबे समय बाद शेरागुुवाड़ी मोहल्ला में पानी की आपूर्ति सामान्य हो गई है। मोहल्ला पड़ाव, करेलिया बाजार, नीमड़ी नीचे मोहल्ला में पिछले जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं। इसके बावजूद भी समाधान नहीं हो पा रहा।

एक्सईएन से सीधी बात
सवाल : डेढ़ महीने से मोहल्ले में पानी की समस्या है विभाग क्या कर रहा है?
जवाब : विभाग की ओर से कर्मचारी लीकेज ढूंढने को लगे हुए हैं। सीरियल वाइज कनेक्शन चेक किए जा रहे हैं। 15 दिन से विभाग उनको ठीक करने में लगा है।
सवाल : डेढ़ महीने से चार मोहल्लों में पानी की दिक्कत है। मोहल्लावासी पानी खरीदकर पी रहे हैं, विभाग की ओर से पानी के टैंकर क्यों नहीं भेजे जा रहे?
जवाब : विभाग की ओर से पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। जैसे-जैसे हमारे पर मांग आ रही है वैसे-वैसे टैंकर भिजवा रहे हैं।
सवाल: इतना समय कहां लग रहा है?
जवाब : दो तीन जगह हमने लीकेज ढूंढे हैं जिनको ठीक कर दिया गया है। भूमि के नीचे सड़क की तीन लेयर होने के कारण तोड़ने में समय लग रहा है। दूसरा हर कनेक्शन बूस्टर से मोटर चलाकर चेक किया जा रहा है।

सवाल: अभी पानी की समस्या ठीक होने में और कितना समय लगेगा?
जवाब : पानी की समस्या में हमने काफी हद सफलता प्राप्त कर ली है। पहले आधे घंटे गंदा पानी आता था। अब शुरुआती दो मिनट ही गंदा पानी आता है। पानी में बदबू आ रही है उसे भी जल्द ठीक कर दिया जाएगा। तीन से चार दिन में समस्या पूर्ण रूप से ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed