फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   संभलकर चलिए इस हाइवे पर कभी भी आपके वाहन के सामने आ जाएंगे लावारिस पशु

संभलकर चलिए इस हाइवे पर कभी भी आपके वाहन के सामने आ जाएंगे लावारिस पशु

Sat, 23 Mar 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
संभलकर चलिए इस हाइवे पर कभी भी आपके वाहन के सामने आ जाएंगे लावारिस पशु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लावारिस पशु बाजारों ही नहीं नेशनल हाइवे पर भी आतंक बनाए हुए हैं। दादरी-जयपुर हाईवे पर दिन भर लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है। पशुओं के कारण कई बार जाम के हालात बनते हैं। हालात ऐसे बनते हैं कि हाइवे पर वाहन चालकों को गोवंश के कारण विपरीत दिशा से वाहन निकालने को मजबूर होना पड़ता है।
नगर पालिका एरिया में सैकड़ों की संख्या में लावारिस पशु हैं। जिस पर प्रशासन की कभी निगाह नहीं जाती। लावारिस पशु अधिकारियों की कोठी के सामने भी जमे रहते हैं। अब लावारिस पशुओं के कारण नेशनल हाइवे पर चलने वाले वाहन चालक भी परेशान हैं। नेेशनल हाइवे पर दिन भर पशुओं का जमावड़ा रहता है। महेंद्रगढ़ में नेशनल हाइवे का करीब तीन किलोमीटर दायरा शहर के बीच है। रेलवे ओवर ब्रिज से लेकर एसडीएम कार्यालय तक हाईवे का हिस्सा है। इस सड़क के दोनों ओर दुकानें हैं। पशु हाइवे के बीच रहने के अलावा दुकानों के अंदर भी घुस जाते हैं। लावारिस पशुओं के सड़क पर आने से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। रात समय हाईवे पर खड़े लावारिस पशु खतरे का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। वाहन चालकों को अंदाज नहीं होता कि कब कहां से पशु हाईवे पर आ जाएगा।
विज्ञापन


हाईवे पर गोवंश दिन भर घूमता रहता है। यहां दिन रात भारी वाहन गुजरते हैं। हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार भारी वाहन चालक ब्रेक लगाकर पशुओं को बचाते हैं। सड़कों से पशुओं को हटाया जाना चाहिए। इसके लिए पालिका को तेजी से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विरेंद्र खन्ना, दुकानदार।

लावारिस गोवंश सड़क पर झुंड बनाकर रहते हैं। कई बार तो रोड के बीच में ही डेरा डाल लेते हैं। वाहन चालक खुद साइड से वाहनों को निकालने को मजबूर होते हैं। लावारिस पशुओं के कारण कई पर हाइवे पर भी जाम लग जाता है।
- करतार सिंह चौहान, दुकानदार।

सड़कों पर कोई भी लावारिस गोवंश नहीं होना चाहिए। ऐसा होने के लिए नगर पालिका की पहली जिम्मेदारी है। पशु सड़क के बीच में रहने से हमेशा हादसे का खतरा रहता है। कई बार लोग लावारिस पशुओं के कारण घायल हो चुके हैं।
- कृष्ण चौहान, दुकानदार।

सरकार करोड़ों रुपये की ग्रांट गोशालाओं को दे रही है। इसके बाद भी लावारिस पशु सड़क पर रहते हैं। नगर पालिका ने सभी पशुओं को गोशालाओं में भेज दिया था। कुछ दिन बाद ही पशु दोबारा से सड़कों पर आ गए। गोवंश को छोड़ने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करे।

- संजय कुमार, दुकानदार।

वर्जन...
नगर पालिका की ओर से कई बार पशुओं को हटवाया गया था। जल्द ही दोबारा से पशुओं को हटवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कभी कभार लावारिस पशु हाइवे पर भी आ जाते हैं। इन पशुओं को भी पकड़वाया जाएगा।
- रमेश बोहरा, उपप्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed