फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राजपूत सभा की बैठक में दोनों समितियों के एकीकरण करने के लिए 20 को दोबार बैठक बुलाने का लिया फैसला

राजपूत सभा की बैठक में दोनों समितियों के एकीकरण करने के लिए 20 को दोबार बैठक बुलाने का लिया फैसला

Mon, 14 Jan 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
राजपूत सभा की बैठक में  दोनों समितियों के एकीकरण करने के लिए 20 को दोबार बैठक बुलाने का लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। कस्बे के जमुवाय माता मंदिर परिसर में रविवार को राजपूत सभा महेंद्रगढ़ एवं राजपूत महासभा महेंद्रगढ़ के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने समाज की दोनों समितियों को विलय करने के बारे में अपने-अपने विचार रखे। बैठक में निर्णय लिया गया 20 जनवरी को जमुवाय माता मंदिर में दोनों समितियों की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें दोनों समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्यों को बुलाया जाएगा और दोनों समितियों के एकीकरण का प्रयास किया जाएगा।

बैठक अध्यक्षता करते हुए कप्तान छत्र सिंह पाली ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है अत: उसका अपने समाज के प्रति कर्तव्य भी होता है। समाज के प्रति अपने इन कर्तव्यों को मूर्त रूप देने के लिए संगठन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति या अवनति संगठन पर ही निर्भर करती है। अत: समाज की तरक्की के लिए संगठित होना अति आवश्यक है। बैठक में राजपूत सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान सवाई सिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह, दीवान सिंह शेखावत, विनोद पाली, सरपंच जड़वा रवि शेखावत, नरेश तोमर, सवाई सिंह आदि समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed