फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नपा चेयरमैन के चुनाव में छह पार्षद पहुंचे, एक पार्षद की कमी से रुकी ताजपोशी

नपा चेयरमैन के चुनाव में छह पार्षद पहुंचे, एक पार्षद की कमी से रुकी ताजपोशी

Thu, 13 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
नपा चेयरमैन के चुनाव में छह पार्षद पहुंचे, एक पार्षद की कमी से रुकी ताजपोशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। अटेली नगरपालिका चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव बुधवार को पांचवीं बार टल गया। इसका मुख्य कारण पार्षदों का कोरम पूरा न होना रहा। कोरम पूरा होने के लिए सात पार्षदों की जरूरत थी जबकि बैठक में छह ही पहुंचे। चेयरमैन न होने से शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
प्रशासन की ओर से सुबह 11 बजे वार्ड के पार्षदों को चेयरमैन पद के चुनाव के लिए बुलाया गया था। लेकिन डेढ़ बजे तक वार्ड एक से विकास यादव, वार्ड दो से अशोक जांगड़ा, वार्ड पांच से स्नेहलता, वार्ड छह से जतिन, वार्ड 10 से सरोज शर्मा व वार्ड 11 से प्रमिला देवी बैठक में पहुंची जबकि पांच पार्षदों के साथ अटेली की विधायक व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव कस्बे के झंडा चौक के समीप एक निजी आवास पर बैठी रही। आखिरकार चुनाव अधिकारी एसडीएम जगदीश शर्मा ने चुनाव की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। चुनाव स्थगित होने के कारण राजनैतिक गलियारों में चर्चा थी कि सत्ता पक्ष के पार्षद का बहुमत न होने के कारण चेयरमैन का चुनाव अटका हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को छह पार्षद बैठक में पहुंचे थे। उसके पक्ष में सांसद मतदान करेंगे लेकिन सांसद धर्मबीर सिंह नहीं पहुंचे जबकि अनुपस्थित रहे पांच पार्षदों के समर्थन में डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मतदान करने के पक्ष में थी। सांसद व डिप्टी स्पीकर दोनों ही भाजपा पार्टी के होने के कारण असमंजस की स्थिति बन गई। लोगों में चर्चा थी कि सांसद व विधायक का समर्थन अलग-अलग गुट में होने के कारण नपा कार्यालय से दूर ही रहे। बैठक में पहुंचे छह पार्षदों में उत्साह था कि सांसद का मत मिलने से उनके पक्ष में चेयरमैनी की ताजपोशी हो जाएगी। इसके लिए वार्ड छह के पार्षद जतिन को चेयरमैन पद के लिए तैयार भी किया हुआ था। लेकिन सांसद के न पहुंचने के कारण उन्हें भी निराशा के साथ लौटना पड़ा। इस चुनाव से पूर्व जब अटेली की पूर्व सीपीएस अनीता यादव सत्ता में थी तो उन्होंने अपने समर्थक संजय गोयल की पत्नी सुमन गोयल को नपा चेयरपर्सन का ताज पहनाया। दो साल के उपरांत ही प्रदेश में सत्ता का बहुमत भाजपा के पास आया तो अटेली की विधायक व डिप्टी स्पीकर ने अपने समर्थक विकास यादव को चेयरमैन पद पर सरताज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह में पांच बैठक हुई लेकिन नहीं चुना जा सका चेयरमैन
13 मई को नपा पार्षदों का चुनाव हुआ। 14 जून को चेरयमैन की नियुक्ति व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया लेकिन उस समय कोई पार्षद नहीं पहुंचा तो यह कार्यक्रम स्थगित किया गया। इसके उपरांत 22 जून को नारनौल में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रशासन की ओर से 23 जुलाई को चुनाव अधिकारी नारनौल के एसडीएम की देखरेख चेयरमैन पद का चुनाव करवाने की रूप रेखा तैयार की गई। इस दौरान मात्र छह पार्षद उपस्थित रहे। कोरम पूरा न होने के कारण कार्रवाई टल गई। 15 सितंबर को एक बार फिर तिथि तय की गई जिसमें चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे लेकिन इसमें पार्षद नदारद रहे। तीन अक्तूबर को चौथी बार बैठक हुई जिसमें चुनाव अधिकारी तो पहुंचे लेकिन पार्षदों गैरमौजूद रहे। वहीं बुधवार को पांचवीं बार प्रशासन ने तिथि तय करके चुनाव करवाने की रूपरेखा तैयार की गई लेकिन इस बार चुनाव अधिकारी अपने निर्धारित समय पर नपा कार्यालय पहुंच गए। कोरम पुरा न होने के कारण चेयरमैन का चुनाव फिर से टल गया।

छह महीने से अधिक समय के बाद भी चेयरमैन पद का चुनाव नहीं हो पा रहा है जिसके कारण विकास कार्य बाधित हैं। सरकार जानबूझकर चेयरमैन का चुनाव टलवा रही है। सरकार को चाहिए कि जल्द चेयरमैन का चुनाव करवाकर अटेली में रुके कार्यों को पूरा कराया जाए।

- विकास यादव, पूर्व चेयमैन

छह पार्षदों के बहुत के साथ नपा कार्यालय पहुंचे थे। चेयरमैन पद का चुनाव होना पूर्ण रूप से तय था। लेकिन सांसद व अन्य पांच पार्षदों और डिप्टी स्पीकर न पहुंचने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सकता। चेयरमैन का चुनाव नहीं होने के कारण अटेली के विकास कार्य रुके पड़े हैं जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सत्तासीन पार्टी को चाहिए कि जल्द चेयरमैन का चुनाव करवाकर अटेली के विकास को गति दें।
-जतिन, पार्षद अटेपी नपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed