फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अतिक्रमण हटाओ की औपचारिकताएं की जा रही हैं पूरी

अतिक्रमण हटाओ की औपचारिकताएं की जा रही हैं पूरी

Wed, 27 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ की औपचारिकताएं की जा रही हैं पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। न तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट इसमें दिलचस्पी दिखा रहे और न पुलिसकर्मी। मंगलवार को नगरपालिका ने दोपहर बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रमेश कुमार अपनी गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। पुलिस कर्मचारी इधर-उधर घूम रहे थे। इस दौरान नपा कर्मचारियों की झड़प एक चाय वाले से हो गई।
जैसे ही नपा की टीम के कर्मचारी चाय वाले का तख्त उठाने लगे तो चाय वाला सरिया लेकर उनके पीछे दौड़ लिया। लेकिन उस समय न तो पुलिस कर्मियों ने कोई एक्शन लिया और न ही नायब तहसीलदार गाड़ी से उतरकर आए। वे मौके पर खड़े देखते रहे। इसके बाद आसपास के लोगों ने मामले का शांत करवाया। अगर इसी प्रकार नगरपालिका टीम के साथ दुकानदार व्यवहार करते रहे उनके हौसले बुलंद हो जाएंगे। मूकदर्शक बने अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारियों पर सवाल उठता है कि आखिर उनकी ड्यूटी किसकी सुरक्षा के लिए लगाई गई थी।
विज्ञापन

बता दें जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के आदेश जारी कर रखे हैं। एसडीएम उत्तम सिंह ने नायब तहसीलदार रमेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। पिछले लगभग 15 दिनों में तीन बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। पहली बार ड्यूटी मजिस्ट्रेट इस अभियान में शामिल हुए थे। परंतु आजाद चौक पर एक बार गाड़ी के चालान को लेकर नीचे उतरे थे। उसके बाद पूरा समय गाड़ी में ही रहे। हालांकि राव तुलाराम चौके के पास चाय रेहड़ी वाले के साथ हुए झगड़े में भी नायब तहसीलदार ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही पुलिस को उसे रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान नगरपालिका कार्यालय से आजाद चौक, वापस शंकर मार्केट, शॉपिंग कॉम्पलेक्स होते हुए राव तुलाराम चौक तक गए। अभियान के दौरान नगरपालिका की ओर जेई कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार, रोशनलाल, पांच छह पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे। इस दौरान टीम को देखकर कई दुकानदार ने अपना सामान पहले ही अंदर रख लिया। जिनका सामान बाहर रखा हुआ था उसको नपा टीम ने जब्त कर लिया। अतिक्रमण हटाते हुए पालिका टीम राव तुलाराम चौक के पास पहुंचे। जहां पर एक चाय वाले ने तख्त, छोटी बैंच तथा अन्य सामान रखा हुआ था। जैसे ही पालिका कर्मचारी सामान को उठाने लगे तो चाय वाला अंदर से सरीया निकाल कर लेकर आया और टीम पर हमला करने के लिए पीछे दौड़ लिया।


वर्जन:
मेरी रीड की हड्डी में दिक्कत है। जिस कारण अधिक समय तक खड़ा नहीं रह सकता। झगड़े को मौके पर ही शांत करवा दिया था। कार्रवाई जैसी कोई बात नहीं थी। अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे जारी रहेगा।
- रमेश कुमार, नायब तहसीलादार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed