{"_id":"5ac28aaa4f1c1ba9618b512a","slug":"51522698922-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल प्रतियोगिता में धूपसिंह एकेडमी की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल प्रतियोगिता में धूपसिंह एकेडमी की टीम रही विजेता
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालीबॉल प्रतियोगिता में धूपसिंह एकेडमी ने जीता फाइनल मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। ग्राम पंचायत छिलरो की ओर से रविवार को आयोजित द्वितीय वालीबॉल प्रतियोगिता में धूपसिंह एकेडमी चांदवास टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में दिल्ली, चांदवास, गुरुग्राम, चोमूं राजस्थान, कारोली, धानोता, छिलरो व घाटाशेर आदि जगह की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धूपसिंह एकेडमी चांदवास व गुरुग्राम हास्टल के बीच हुआ। जिसमें धूपसिंह एकेडमी चांदवास की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 21000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता रही गुरुग्राम हास्टल की टीम को 15000 का इनाम दिया गया। खटकर को प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी का इनाम दिया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव छिलरो सरपंच संदीप कुमार ने किया। उन्होंने खेल कमेटी को 11000 रुपये की राशि भेंट की। प्रतियोगिता का समापन सुनील कुमार गांवड़ी जाट ने किया। इस मौके पर विक्रम नंबरदार, राजेश, तस्वीर, बंटी, विकास, नरेश, धर्मपाल, दिनेश कुमार, अनूप, रघुवीर व बिल्लू आदि मौजूद रहे।