फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   इनेलो काले रंग से मोहब्बत छोड़कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जींद में आने पर स मान करना चाहिए:रामबिलास

इनेलो काले रंग से मोहब्बत छोड़कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जींद में आने पर स मान करना चाहिए:रामबिलास

Fri, 16 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
इनेलो काले रंग से मोहब्बत छोड़कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जींद में आने पर स मान करना चाहिए:रामबिलास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने इनेलो नेताओं को सलाह देेते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने इनेलो के झंडे का रंग हरा रखा था, भाजपा का झंडे का हरा कलर भी इनेलो के झंडे से मिलता जुलता है। इसलिए इनेलो नेताओं को काले रंग से मुहब्बत छोड़कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जींद में आने पर सम्मान करना चाहिए।
प्रो. शर्मा वीरवार को जींद में आयोजित हुंकार रैली शामिल होने वाले बाइकों के काफिले को हरी झंडी दिखाने से पत्रकारों के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश अतिथि सत्कार के लिए पूरे देश में विशेष रूप से जाना जाता है। लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर इनेलो ने काले झंडे दिखाने का ऐलान कर रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में समान विकास किया है। टेंडर प्रणाली में ई सिस्टम लागू कर पारदर्शिता का परिचय दिया। वहीं योग्यता के आधार पर बेरोजगारों को रोजगार देकर चुनाव से पूर्व किए वायदे को पूरा किया। इसके अलावा बिजली, पानी, पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल तथा गुणवत्ता परक शिक्षा मुहैया करवाई। बाइक रैली को रवाना करने से पहले बीजेपी कार्यकर्ता आकोदा बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। जहां पर डीजे पर नाचते गाते हुए एक किलोमीटर तक आगे बढ़े। इसके बाद मंत्री ने उनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयं प्रो शर्मा ने भी बाइक चलाकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन कंवर सिंह यादव, डालू सिंह, सूरत सिंह सैनी, गोपाल शर्मा एडवोकेट, सोनू सैनी पार्षद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, सुधीर दिवान, संदीप ठाकुर, विक्की खुडाना, डॉ. तरुण, पप्पल यादव, डॉ. राज सिंह, राजेंद्र शेखावत, सतबीर नौताना, भूप सिंह सिवाच सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरे रह गए दावे
भाजपा नेताओं द्वारा जींद रैली को लेकर किए जा रहे दावे धरे के धरे रह गए। भाजपा नेताओं का कहना था कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 1100 बाइक रैली के लिए जाएंगी। मगर पूरे जिले से भी 1100 बाइक रैली के लिए नहीं जा पाई। सीआईडी और सिक्योरिटी ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 450, अटेली विधानसभा क्षेत्र से 325, नारनौल विधानसभा क्षेत्र से 128 और नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से 120 बाइक जींद रैली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed