{"_id":"5a847ca14f1c1b91268ba3f4","slug":"51518632097-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम बाबा निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम बाबा निशान यात्रा
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
श्रीश्याम मंदिर कमेटी द्वारा श्यामभक्त फतेहचंद वशिष्ठ के सानिध्य में बुधवार को निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे तथा श्याम बाबा के जयकारे लगाए। निशान यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई खाटू धाम के लिए रवाना हुई। श्याम निशान यात्रा में 31 महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।
कमेटी के प्रधान पंकज तायल ने बताया कि यह उनकी चौथी निशान यात्रा है। यह निशान यात्रा मोहल्ला शेरागुवाड़ी के श्याम मंदिर से आरंभ होकर ढाल बाजार, आजाद चौक, सब्जी मंडी रोड़, बालाजी चौक, सिनेमा रोड़, मसानी चौक होते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को खाटू धाम पहुंचकर बाबा के चरणों निशान अर्पित किए जाएंगे। क्षेत्र के लोगों की श्याम बाबा के प्रति काफी आस्था है। हर वर्ष श्रद्धालुओं का जत्था खाटू धाम के लिए रवाना होता है। उन्होंने कहा कि जो श्याम बाबा के दरबार में सच्चे मन से जाता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस अवसर पर प्रेम चौधरी, प्रदीप सैन, बिट्टू शर्मा, राजबीर सोनी, हिमांशु गोयल, पंकज गर्ग, राजेश शर्मा सहित अनेकों श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा की निशान यात्रा में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।