फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नूनी अव्वल के ग्रामीणों ने की जौहड़ की सफाई की मांग

नूनी अव्वल के ग्रामीणों ने की जौहड़ की सफाई की मांग

Mon, 18 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नूनी अव्वल के ग्रामीणों ने की जौहड़ की सफाई की मांग
ग्रामीणों ने की जोहड़ साफ करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव नूनी अव्वल में स्थित जोहड़ में गंदा पानी जमा होने से उसमें बदबू आने लगी है। इससे गांव के सैकड़ों परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जोहड़ से उठ रही बदबू तथा मच्छरों से पूरे गांव का जीना दूभर हो गया है। लोगों ने जिला प्रशासन से इस जोहड़ के पानी को निकालकर इसे साफ करने की गुहार लगाई है।
ग्रामीण देवेन्द्र शर्मा, विजय सैनी पांडू, देशराज सैनी, महेन्द्र शर्मा, गजानंद एडवोकेट, जयप्रकाश यादव, सुरेन्द्र यादव, किशोरीलाल मुंशी, संजय कुमार, राजेश कुमार, अभयसिंह यादव, ताराचंद नूनीवाल, सूबेसिंह, विजय कुमार तथा अशोक कुमार ने बताया कि इस जोहड़ में करीब दस सालों से गंदा पानी जमा है। इसकी निकासी का काम आज तक नहीं किया गया हैं। इन दस सालों में अनेक पंचायतें आई तथा हर पंचायत के सामने ग्रामवासियों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस मामले को गांव की गैर सरकारी संस्था युवा ग्राम विकास समिति ने अनेक बार सरपंच तथा विधायकों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

समिति के प्रधान बजरंग लाल जांगिड़ ने बताया कि जोहड़ गांव के बीच में तथा मुख्य मार्ग के साथ लगता है। गांववासियों को मुंह पर कपड़ा बांध कर इसके आसपास से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जोहड़ में पूरे गांव के घरों का गंदा पानी जमा होता है। वहीं जोहड़ से पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है। जोहड़ में पानी ज्यादा गंदा होने के कारण इसमें पल रही सभी मछलियां भी मर गईं। अब तो जोहड़ से उठ रही बदबू और मच्छर पैदा होने से ग्रामीणों को बीमारियों का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed