फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महेंद्रगढ़ की लड़कियों ने अंबाला को खो-खो में 3-0 से हराया

महेंद्रगढ़ की लड़कियों ने अंबाला को खो-खो में 3-0 से हराया

Wed, 13 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ की लड़कियों ने अंबाला को खो-खो में 3-0 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया थे। उन्होंने कहा कि सतनाली कस्बे में पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में कराने से ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और खेलों के प्रति उनका आकर्षण भी बढ़ेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाएं निकलकर आएंगे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी कॅरियर बनाने की माध्यम बन गए है। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हुई हैं। इनका खिलाड़ियों को फायदा उठाना चाहिए।
वॉलीबॉल : वॉलीबॉल अंडर-17 लड़कों के पहले मुकाबले में रोहतक और कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। इसमें रोहतक ने कुरुक्षेत्र को 25-12, 15-18 से मात दी। दूसरे मैच में चरखी दादरी ने अंबाला को, तीसरे मुकाबले में जींद ने फतेहाबाद को मात दी। अंडर-17 वॉलीबॉल लड़कियों की टीम का प्रथम मुकाबला एमएनएसएस राई और सोनीपत के बीच खेला गया। इसमें एमएनएसएस राई ने अपना मुकाबला 25-11, 25-16 से जीत लिया। दूसरे मुकाबले में गुरुग्राम ने कुरुक्षेत्र को, तीसरे मुकाबले में भिवानी ने दादरी को मात दी। चौथे मुकाबले में करनाल ने रोहतक को मात दी। इस मौके पर एईओ रमेश कुमार, राजेश झाड़ली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


खो-खो: खो-खो में अंडर-19 लड़कों का पहला मुकाबला यमुनानगर और रोहतक के बीच हुआ। इसमें रोहतक ने मुकाबला 9-1 से जीता। दूसरे मुकाबले में केकेआर ने रेवाड़ी को, तीसरे मुकाबले में कैथल ने इन्निग और पॉइंट से मुकाबला जीता। चौथे मुकाबले में झज्जर ने मुकाबला जीता। पांचवें मुकाबले में हिसार ने फरीदाबाद को, छठे में जींद ने सोनीपत को, सातवें में रोहतक ने गुरुग्राम को, हिसार ने अंबाला को, दादरी ने भिवानी को, सिरसा ने केकेआर को, कैथल ने महेंद्रगढ़ को, फतेहाबाद ने रोहतक को हराया। इनके अलावा तीन मैचों का परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 लड़कियों का मुकाबला महेंद्रगढ़ और अंबाला के बीच खेला गया। इसमें 3 -0 से महेंद्रगढ़ विजेता रहा, गुरुग्राम ने रेवाड़ी को, अंबाला ने मेेवात को, जींद ने सिरसा को, कुरुक्षेत्र ने सिरसा को, करनाल ने रोहतक को, फरीदाबाद ने पंचकूला को, हिसार ने कैथल को, पानीपत ने यमुनगर को, गुरुग्राम ने झज्जर को, फरीदाबाद ने पलवल को, भिवानी ने करनाल को, जींद ने फरीदाबाद को, सोनीपत ने कुरुक्षेत्र को, हिसार ने गुरुग्राम को पानीपत ने फरीदाबाद को, महेंद्रगढ़ ने फतेहाबाद को, सोनीपत ने भिवानी को हराया। इसके अलावा दो मैचों का परिणाम नहीं आया।
बेसबॉल : बेसबाल में अंडर 19 लडकों के मुकाबलें में जींद और फ तेहाबाद के बीच मुकाबला हुआ जिसमें जींद ने 11-0 से मुकाबला जीता, रोहतक और हिसार के बीच खेला गया जिसमें रोहतक ने 9-0 से मुकाबला जीता, करनाल और यमुनानगर के बीच खेला गया। इसमें करनाल ने 2-1 से मुकाबला जीता। जींद और रेवाड़ी के बीच हुए मैच में जींद 11-1 से मुकाबला जीता। कैथल और पंचकूला के बीच खेले गए मैच में कैथल ने 11-1 से मैच जीता, सिरसा ने कुरुक्षेत्र को 8-5 से विजेता हराया।


हिसार की खिलाड़ी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
हिसार की बेसबॉल की अंडर 19 टीम की खिलाड़ी पूजा की तबियत मंगलवार को खराब हो गई। उसे टीम के साथ आए हिसार के डीपी कश्मीरी तत्काल सिविल अस्पताल सतनाली ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे महेंद्रगढ़ के उपनागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे डिहाइड्रेशन की शिकायत बताई और भर्ती कर लिया। दो घंटे इलाज करने के बाद उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed