{"_id":"59b6e63b4f1c1bea7f8b6046","slug":"51505158715-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा सतनाली स्थित अपने फार्म हाउस पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर खेड़की गांव के लोगों ने अवैध रूप से किए जा रहे खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग रखी जिस पर शिक्षा मंत्री प्रो. शर्मा ने खनन अधिकारी राजेश सांगवान को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पथरवा व नगला के ग्रामीणों ने इन दोनों गांवों के बीच बनाए जा रहे सड़क पर लगे रोक को हटाने की मांग रखी। इस मामले शिक्षा मंत्री ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि सड़क को बनाने में आ रही किसी प्रकार की रुकावट को दूर करवाएं निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाएं।
सतनाली सहित आसपास के गांवों के सरपंचों ने गलियों को बनवाने की मांग रखी। इस पर मंत्री ने जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे गांवों की कच्ची गलियों का इस्टीमेट संबंधित अधिकारियों से बनवाएं। इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री के समक्ष लोगों ने पर्याप्त मात्रा में बिजली व पानी मुहैया करवाने की मांग रखी जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें। इस अवसर पर उपायुक्त राजनारायण कौशिक, एसडीएम विक्रम आईएएस, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, बीईओ बिजेंद्र श्योराण, राजेश यादव, भूप सिंह सिवाच सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा जिला पार्षद गौतम बुडीन, पप्पल यादव कूकसी, बिल्लू यादव चेयरमैन उपस्थित थे।