{"_id":"59b6e5764f1c1bf57f8b60e3","slug":"51505158518-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन भी जारी रहा आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम कर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन भी जारी रहा आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम कर्मियों का धरना
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवें दिन भी जारी रहा आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम कर्मियों का धरना
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले लघु सचिवालय में आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों ने वेतन में हुई कटौती के विरोध में सोमवार को आठवें दिन भी धरना जारी रखा। धरने की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान मनोज कुमार ने की।
धरने पर बैठे आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों से महेंद्र सिंह ने कहा कि जिले का डीसी रेट हर साल रिवाइज होता है। महंगाई के अनुसार वेतन हर साल बढ़ता है, लेकिन यहां के पार्ट टाइम कर्मचारियों का डीसी रेट पिछले साल की अपेक्षा 11 रुपये प्रति घंटा घटा है। जो कि बढ़ना चाहिए था। लेकिन यहां के पार्ट टाइम कर्मचारियों के 1500 से 3000 रुपये कम हुए हैं। कर्मचारियों के साथ यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। यदि सरकार और जिला प्रशासन इसे दुरुस्त नहीं करते तो कर्मचारी यूनियन संघर्ष करेगी।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रभारी महेंद्र बोयत और उदय सरजीत ने इस फैसले की कड़ी निंदा की। जिला प्रशासन और सरकार को चेताया कि जिले के कर्मचारियों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। ऐसा न करने पर यह आंदोलन और भी बड़ा रूप धारण करेगा। इसके बाद पार्ट टाइम कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ के सानिध्य में स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उदय, सोमदत्त, मनोज, पूर्ण, सरजीत, सुनील, जयसिंह, मातादीन, सुमेर, कृष्ण, रामनिवास, हरिराम, रूपेश, रतिराम, कमलेश, रत्नी, लाली, ममता, संतरा, खामोश, सविता आदि उपस्थित थे।