{"_id":"59a70c604f1c1b5a738b47cb","slug":"51504119904-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभावान विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभावान विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। कुम्हार प्रजापति सभा की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को स्थानीय सुभाष पार्क में प्रधान किशनलाल लुहानीवाला की अध्यक्षता में हुई। सभा के सचिव इंद्रजीत सिंह धौलेड़ा ने बताया कि समाज की ओर से एक अक्टूबर को दूसरा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन यादव धर्मशाला में किया जाएगा।
इस समारोह में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों जिसने मैट्रिक, दस जमा दो में 80 प्रतिशत से अधिक व स्नातक या स्नातकोत्तर कक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को अपनी सत्यापित कापी नारनौल में जिला सैनिक बोर्ड के पास, अटेली में रेलवे फाटक के पास, महेंद्रगढ़ में पुलिस थाना के पास, कनीना में सीनियर सेकेंडरी स्कूल व नांगल चौधरी में बीडीओ ब्लाक के सामने जमा करानी होगी। विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्रों की कापी 18 सितंबर तक जमा करा दें। बैठक में प्रहलाद सिंह, मास्टर रामकुमार, जोगेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, नित्यानंद, संतलाल, यादराम, वजीर पेंटर व रामकरण आदि उपस्थित थे।