{"_id":"59a5b0cd4f1c1b44738b45cc","slug":"51504030925-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में नारनौल के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में नारनौल के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका में नारनौल के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला बाल कल्याण परिषद् नारनौल में प्रशिक्षण ले रहे दो तीरंदाज खिलाड़ियों ने 11 से 13 अगस्त तक अमेरिका के लॉस एंजलेस कैलिफोर्निया में हुई वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स प्रतियोगिता में पांच पदक प्राप्त किए हैं।
नारनौल के जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि अमेरिका में हुई वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स प्रतियोगिता में बाल भवन में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी बसंत कुमार और अनिल कुमार ने पांच पदक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बसंत कुमार ने रिकर्व राउंड में एक रजत पदक और दो कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। अनिल कुमार ने कंपाउंड राउंड में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने उन्हें बधाई दी है। तीरंदाजी कोच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने बाल भवन से तीरंदाजी खेल की शुरुआत की थी। इन खिलाड़ियों ने जिले, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में भी कई पदक प्राप्त किए हैं। खेल कोटे से इनका देश की फोर्स में चयन हुआ। नारनौल पहुंचने पर प्रशिक्षक सुरेंद्र शर्मा और प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।