{"_id":"59a4613e4f1c1be2018b45cc","slug":"51503945022-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीव का कल्याण होता है : स्वामी विज्ञानानान्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीव का कल्याण होता है : स्वामी विज्ञानानान्द
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। बाबा जयरामदास धर्मशाला में सोमवार को श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान उत्सव का शुभारंभ किया। इससे पूर्व शहर में कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें 251 महिलाओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा खादी भंडार के निकट स्थित श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर ढाल बाजार, आजाद चौक, सब्जी मंडी रोड़, बालाजी चौक, सिनेमा रोड़, मोहल्ला ढाणी, मोहल्ला पड़ाव होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने श्रद्धालुओं से कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से जीव का कल्याण होता है। श्रद्धापूर्वक कथामृत पान से पापों का नाश होता है। इस अवसर पर श्रीकिशन मस्ताना, हरियाणा आयोग के सदस्य दयाशंकर तिवाड़ी, हरिराम महता, दीप महता, जगदीश, भीमसैन शास्त्री, हनुमान सेठ, मास्टर कृष्णदत्त, अनिल कानोडिया, पव नांगलिया, सतीश शर्मा, शिवचरण, गोविंद, सुरेश राजस्थानी, नगरपालिका प्रधान रीना बंटी, किशन सोनी, सत्यनारायण जांगिड़ व समिति के सदस्यों सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।