फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पीएनबीकी पंजाब नवीनीकृत मुख्य शाखा का किया उद्घाटन

पीएनबीकी पंजाब नवीनीकृत मुख्य शाखा का किया उद्घाटन

Wed, 23 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
पीएनबीकी पंजाब नवीनीकृत मुख्य शाखा का किया उद्घाटन
पीएनबी की नवीनीकृत मुख्य शाखा शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पंजाब नेशनल बैंक के अंचल महाप्रबंधक अशोक दरगन और मंडल प्रमुख श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नारनौल की पंजाब नेशनल बैंक की नवीनीकृत मुख्य शाखा का उद्घाटन किया।
उन्होंने ऋण वितरण समारोह में महिला स्वयं सहायता समूह, स्टार्ट अप इंडिया, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना, पशुधन योजना, शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण, हाईटेक डेरी, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजनाएं, पंजाब नेशनल बैंक की उत्कर्ष योजनाएं, वाहन ऋण, कृषि भूमि खरीद ऋण, आवास ऋण, हाउसिंग लोन ओवरड्राफ्ट और अचल संपत्ति जैसी योजनाआें के लिए 10 करोड़ 15 लाख का रुपये का ऋण स्वीकृत और वितरित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के विशिष्ट ग्राहकों की गोष्ठी भी की। इसमें रेवाड़ी के दस, महेंद्रगढ़ की नौ शाखाओं के प्रमुखों और जिले के छह मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने ग्राहकों से बैंक के बेहतर सेवाओं के लिए सुझाव साझा किए। इस अवसर पर रोहतक मंडल कार्यालय से जग मोहन मित्तल उप मंडल प्रमुख नरेश गर्ग, एवं मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक श्रवण देव पाठक, नरेश बंसल, कुलजीत सिंह, कमल सिंह, लीलाधर शर्मा, कैप्टन अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed