{"_id":"5978e93b4f1c1be4498b46e0","slug":"51501096251-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाई गई हरियाली तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाई गई हरियाली तीज
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) की शिक्षा पीठ में बुधवार को हरियाली तीज पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मेहंदी और ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने समूचे विश्वविद्यालय परिवार को हरियाली तीज की बधाई दी। शिक्षा पीठ में आयोजित इस कार्यक्रम के विषय में पीठ की प्रमुख प्रो. नीरजा धनखड़ ने बताया कि तीज के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्याथियों के प्रदर्शन को शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सारिका शर्मा ने परखा। इन प्रतियोगिताओं में बीएड और एमएड के करीब 33 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: तुषार कुमार, मनीषा व ज्योतिरेखा ने प्राप्त किया। बीएड की छात्रा ज्योति को सांत्वना पुरस्कार मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: आशा रानी, संजीव कुमार राय और कुमारी शिवानी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. रूबल, डॉ. पूजा, डॉ. नावेद हसन खान, डॉ. सरन प्रसाद, डॉ. शंकर लाल, डॉ. प्रमोद, डॉ. सीमा और दिलीप पटेल उपस्थित रहे।