फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अब फिर से पुरानी जगह पहुंचा शहर थाना

अब फिर से पुरानी जगह पहुंचा शहर थाना

Fri, 23 Jun 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
अब फिर से पुरानी जगह पहुंचा शहर थाना
फोटो नंबर 11
विज्ञापन


अब फिर से पुरानी जगह पहुंचा शहर थाना
- महिला थाने की बिल्डिंग को बनाया शहर थाना, शहर थाने की बिल्डिंग में होगा महिला थाना

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
तीन चार वर्षों में कई जगह घूमने वाला शहर थाने को अब फिर से नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। अब वह फिर अपनी एक साल पुरानी जगह आ गया है। जहां पर महिला थाना था उस बिल्डिंग में अब शहर थाना होगा। वहीं जहां शहर थाना चल रहा था, अब वहां महिला थाना शिफ्ट किया गया है। वीरवार को हवन के साथ पुलिस कर्मचारियों ने नए शहर थाने में प्रवेश किया।
नौ महीने के अंतराल में ही एक बार फिर शहर थाना को शिफ्ट कर दिया गया है। इस बार वर्तमान थाना भवन में हवालात नहीं होने का तर्क दिया गया है। शिफ्ट होने के बाद अब शहर थाना महिला थाने यानी अपने पुराने थाने के स्थान पर आ गया है। इसके साथ ही महिला थाने को शहर थाना भवन में शिफ्ट कर दिया है। हालांकि दोनों थाने शिफ्ट होने से फरियादियों को कुछ दिन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले पुल बाजार के पास शहर थाना था। जिसे करीब चार साल पहले सदर थाना परिसर में शिफ्ट किया गया था। वहीं सदर थाने को सीआईए के पास नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन


शहर थाने की नई बिल्डिंग को नाम दिया था महिला थाना
प्रदेश सरकार की ओर से 28 अगस्त 2015 को रक्षाबंधन पर हर जिले में महिला थाने की स्थापना की गई थी। उस समय महिला थाना के लिए नारनौल में भवन तैयार नहीं था। आननफानन में शहर थाना के नए भवन में महिला थाना का शुभारंभ कर दिया गया। इसके बाद करीब डेढ़ वर्ष बाद महिला थाने के भवन का निर्माण पूरा हो सका। इसके बाद महिला थाने को शिफ्ट करने की प्रक्रिया की गई, लेकिन अधिकारियों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके स्थान पर एक सितंबर 2016 को शहर थाना को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। अधिकारी बदले और महिला थाना है वह शहर थाना भवन तथा शहर थाना महिला थाना के लिए भवन में चलते देखा तो अधिकारियों से पत्र व्यवहार कर जानकारी दी। उच्च अधिकारियों ने दोनों थानों को एक दूसरे के भवन में शिफ्ट करने के आदेश सोमवार देर रात दे दिए। आदेश की प्रति मिलते ही बुधवार सुबह ही थाना कर्मचारियों ने थानों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद वीरवार को पूरी तरह से दोनों थानों को शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed