फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   51 youth got jobs in employment fair

Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार मेले में 51 युवाओं को मिली नौकरी

Thu, 17 Oct 2024 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
51 youth got jobs in employment fair
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में बावल रेवाड़ी की प्रसिद्ध कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से विद्यार्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया। मेले में 84 युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 52 युवाओं का चयन किया गया। एक सप्ताह के दौरान 237 युवाओं में से 133 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

संस्थान प्रभारी संदीप सिंह, प्लेसमेंट इंचार्ज शिवताज और विकास यादव ने बताया कि कपारो मारूति, जय भारत मारूति व टीआईआई प्राइवेट लिमिटेड बावल रेवाड़ी की प्रसिद्ध कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से वर्ष 2023 व 2024 के फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, वेल्डर व पेंटर ट्रेड्स के पास आउट युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले में 84 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के आधार पर 52 युवाओं का चयन किया। चयनित युवाओं को वीरवार को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

7 अक्तूबर को हौंडा मोटर साइकिल एवं स्कूटर इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से 155 युवाओं में 82 युवाओं का चयन किया गया था। आईटीआई के प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार को तीन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 52 युवाओं का चयन किया। वहीं, 7 अक्तूबर को 82 युवाओं का चयन किया किया। एक सप्ताह के दौरान रोजगार मेले में 237 युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 133 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed