फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   51 cases were kept in e-Lok Adalat in which 28 cases were disposed off.

ई-लोक अदालत में 51 केस रखे गए जिनमे 28 केसों का निपटारा किया गया

Fri, 18 Sep 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
51  cases were kept in e-Lok Adalat in which 28 cases were disposed off.
सीनियर डिविजनल जज एवं उपमंडल विधिक सेवाएं समिति महेंद्रगढ़ के चेयरमैन हिमांशु सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को न्यायालय की एक नंबर कोर्ट में बिना पार्टियों के बुलाये वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें जज हिमांशु सिंह के सामने 51 केस रखे गए। इनमे 28 केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया और लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपये की रिकवरी की गई। जज हिमांशु सिंह ने बैंक रिकवरी के 29 केसों की सुनवाई की जिसमें से 21 केसों का निपटारा करते हुए एक करोड 27 लाख नौ हजार 948 रुपये की रिकवरी की गई। चेक बाउंस के सात मुकदमे रखे गए जिनमें से तीन केसों का निपटारा हुआ और दो लाख पच्चपन हजार आठ सौ रुपये की रिकवरी की गई। 15 अन्य सिविल केस रखे गए जिनमें से चार केसों का निपटारा कर 54 हजार पांच सौ रुपये की रिकवरी हुई। इस मौके पर जज हिमांशु सिंह ने ई-लोक अदालत में प्रस्तुत केसों की सुनवाई करते हुए कहा कि लोगों को कोर्ट के चक्कर काटने से होने वाली शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए ई-लोक अदालत सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ई-लोक अदालत में निपटाए जाने वाले केसों में किसी भी पक्ष की जीत या हार नहीं होती क्योंकि दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही आपसी सहमति से मामलों का निराकरण किया जाता है जिससे लोगों में आपसी भाईचारा भी कायम रहता है तथा दोनों पक्षों को लाभ होता है। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता सुजाता सेखावत, रीडर डा. मुकेश कुमार, अहलमद योगेश, अहलमद त्रिभुवन, जेडब्लू चीनू और एलएसी मुकुल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed