फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   50 to 60 quintals of watermelon are being supplied daily in the vegetable market.

Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में रोजाना 50 से 60 क्विंटल तरबूज की हो रही आपूर्ति

Wed, 22 Apr 2026 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
50 to 60 quintals of watermelon are being supplied daily in the vegetable market.
फोटो संख्या:54- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में तरबूज खरीदता ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए मौसमी फलों का रुख करना शुरू कर दिया है। इन दिनों तरबूज की मांग अधिक हो रही है। शहर की सब्जी मंडी में तरबूज की आवक और खपत दोनों में बढ़ोतरी हो रही है जिससे कारोबार अच्छा हो रहा है। प्रतिदिन मंडी में औसतन 20 क्विंटल तक की खपत हो रही है।
विज्ञापन

आढ़ती वासुदेव, गोविंद, सतीश ने बताया कि तरबूज 8 से 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है जो आम उपभोक्ताओं की पहुंच में है। यही कारण है कि लोग बड़ी मात्रा में तरबूज खरीद रहे हैं। मंडी में रोजाना लगभग 50 से 60 क्विंटल तरबूज की आवक हो रही है जिससे बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।
विज्ञापन

रेहड़ी चालक व दुकानदार आढ़त से तरबूज लाकर 25 रुपये किलो के हिसाब से बेच रहे है। सब्जी मंडी में ग्रामीण क्षेत्र से भी दुकानदार तरबूज ले जाकर भेज रहे है। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी में आने वाला अधिकांश तरबूज राजस्थान और आसपास व गांवों से आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन तरबूज का ताजा स्टॉक मंगवा रहे हैं ताकि ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता का फल मिल सके। सब्जी मंडी में प्रतिदिन 15 से 20 क्विंटल तरबूज की बिक्री हो रही है। हालांकि जैसे-जैसे गर्मी और बढ़ेगी, यह खपत और बढ़ने की संभावना है।

दुकानदारों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने पर तरबूज की मांग और अधिक होगी। ग्राहक राहुल, जगदीश, पवन ने बताया कि तरबूज न केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि पानी की कमी को भी दूर करता है। यही वजह है कि लोग इसे अपनी दैनिक डाइट में शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed