फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5 public toilets under construction at a cost of Rs 46 lakh in Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में 46 लाख की लागत से बन रहे 5 सार्वजनिक शौचालय

Mon, 03 Jun 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
5 public toilets under construction at a cost of Rs 46 lakh in Kanina
फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद
कनीना। नगर पालिका की ओर से 46 लाख रुपये की लागत से मुख्य चौराहाें पर पांच सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। करीब 46 लाख की लागत से मुख्य चौक-चौराहों पर 5 सार्वजनिक शौचालय बनेंगे। वहीं 4 पुराने शौचालयों की मरम्मत कर उन्हें चमकाया जाएगा। हर शौचालय में दो टॉयलेट, 2 यूरिनल पुरुषों के लिए व एक महिलाओं के लिए बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में हर रोज हजारों की संख्या में लोग उप नागरिक अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, तहसील, कोर्ट सहित बाजार में खरीदारी व अन्य कार्यों के लिए आते जाते रहते है, लेकिन शौचालय नहीं होने से लोग शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर थे। विशेषकर महिलाओं के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

नपा प्रशासक एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बस स्टैंड के अंदर महिलाओं के लिए भी विशेषकर आधुनिक शौचालय बनवाया जाएगा। बस स्टैंड से आगे बाबा मोलडनाथ मंदिर मोड़ के नजदीक शौचालय बनाया जाएगा। यहां के दुकानदारों सहित मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। सार्वजनिक शौचालयों में महिला, पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। रेलवे स्टेशन चौक, अनाज मंडी गेट के पास भी नया शौचालय बनाया जाएगा। नगर पालिका के क्लर्क सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि कस्बे में 4 पुराने जर्जर हालत में शौचालयों की रिपेयरिंग का कार्य शुरु करवाया जा रहा है। इनमें एक बस स्टैंड के अंदर बना हुआ है। दूसरा उप नागरिक अस्पताल व तीसरा बाबा लालगिरी मोक्ष धाम सरकारी कॉलेज के नजदीक सहित रेलवे स्टेशन चौक पर भी यूरिनल लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड व आसपास के लोगों को सुलभ शौचालय से फायदा मिलेगा। पिछले काफी समय से बस स्टैंड के आसपास कोई भी शौचालय नहीं था इसमें महिलाओं को बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ता था।
महेश बोहरा, व्यापार मंडल प्रधान
आंबेडकर चौक के आसपास के लोगों को बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब शौचालय बनने के बाद यहां पर कम से कम इस समस्या से तो छुटकारा मिलेगा।
जितेंद्र शास्त्री, कस्बावासी
बस स्टैंड पर महिला यात्रियों के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब उम्मीद है की शौचालय ठीक-ठाक रहेंगे। इनकी समय पर साफ सफाई होगी जिससे आमजन को फायदा होगा। महिलाओं को शौच के खुल्ले में नहीं जाना पड़ेगा।
भारती सैनी कस्बावासी
शहर में महिलाएं शॉपिंग करने के लिए आती है। शौच के लिए उनको बहुत होती थी। अगर यह शौचालय सही तरीके से साफ सफाई करके चलाए जाएंगे तो इससे महिला ग्राहकों को बहुत अधिक फायदा होगा।
टीना वर्मा, कस्बावासी
नगर पालिका द्वारा शहर में पांच सार्वजनिक शौचालय बनवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही चार पुराने शौचालयों की मरम्मत करके उनको ठीक करवाया जाएगा। हर शौचालय में दो टॉयलेट व दो यूरिनल पुरुषों के लिए व एक महिलाओं के लिए बनाया जा रहा है। कस्बा वासियों को कहीं भी कोई समस्या आती है तो वह नगर पालिका कार्यालय में आकर शिकायत पुस्तिका में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

सुरेंद्र सिंह एसडीएम, नगर पालिका प्रशासक, कनीना।

फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed