कनीना। कनीना-रेवाड़ी रोड पर वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए कनीना उप नगरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नारनौल अस्पताल के रेफर कर दिया।
धनौंदा निवासी गौरव ने बताया कि बुधवार को बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने के बाद उनके रिश्तेदार वापस गुरुग्राम जा रहे थे। वीरवार सुबह जब उनकी गाड़ी कनीना से रेवाड़ी रोड पर पानी की टंकी के पास पहुंची तो हादसा हो गया। इस हादसे में ज्योति, प्रियंका, लक्ष्य, मनजीत व चालक प्रवीण घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में चालक प्रवीण को ज्यादा चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नारनौल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। संवाद