फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4G, sim, counsumer, grain, machine, order, 2g

4जी सिम से मिलेगा उपभोक्ताओं को राशन

Sat, 26 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
अब प्रदेश के राशन उपभोक्ताओं को डिपो से राशन लेने के लिए बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एक बार जाने पर ही उन्हें राशन मिल जाएगा। इसके लिए प्रदेश के खाद्य आपूर्ति विभाग ने बायोमैट्रिक मशीनों में 2 जी के स्थान पर 4जी सिम कार्ड लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए 23 नवंबर को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एसएस प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली थी जिसमें यह निर्णय लिया गया था। इसके अलावा यह भी आदेश दिए गए कि जिन स्थानों पर आयडिया कंपनी की सिम काम नहीं कर रहा वहां वोडाफोन की सिम प्रयोग की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के सभी जिलों में राशन में हो रही धांधली को रोकने के लिए 1 नवंबर से सरकारी राशन की दुकान पर बायोमैट्रिक मशीन से राशन देने की शुरूआत की थी। जब से इसकी शुरूआत की गई थी तभी से इन मशीनों का सर्वर डाऊन चल रहा है। उपभोक्ताओं के अंगूठे के निशान मशीन ले नहीं पा रही थी। जिसके कारण बीपीएल कार्ड धारक, पीला राशन कार्ड धारक तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने के लिए बार-बार चक्कर लगा रहे थे। लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल रहा था। सर्वर डाउन की शिकायत एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पास पहुंची तो उन्होंने संबंधित विभाग के जिला अधिकारियों की मीटिंग ली और मीटिंग में बायोमैट्रीक मशीन में 2जी के स्थान पर 4जी सिम प्रयोग करने का फैसला लिया। जिससे मशीन की स्पीड बढ़ेगी और लोगों को परेशानी कम होगी।  
विज्ञापन

बाक्स:
जिले में 275 मशीनें
महेंद्रगढ़ जिले में 1 नवंबर को जिले के सभी राशन डिपो की दुकानों पर 275 मशीनें लगाई गई थी, ताकि राशन में धांधली न हो सके और गरीबों को उनका पूरा राशन मिल सके। महेंद्रगढ़ जिले में गुलाबी कार्ड, पीला कार्ड तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलाकर 90 हजार उपभोक्ता सरकारी डिपो से महीने में राशन प्राप्त करते हैं। इन उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से दाल, चीनी, मिट्टी का तेल तथा गेंहू आदि दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
23 नवंबर को चंडीगढ़ में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एसएस प्रसाद ने मीटिंग में सर्वर डाउन को लेकर ही चर्चा की गई थी। चीफ सेक्रेटरी ने मशीनों में 4जी सिम लगाने के आदेश जारी किए हैं। अब लोगों को राशन लेने में दिक्कत नहीं आएगी। आज शाम से मशीनों में 4जी सिम लगा दी जाएगी। सर्वर को ठीक कर दिया जाएगा।
-संजीत सिंह राणा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed