{"_id":"685ae9c3939273045f042b23","slug":"494-applications-have-been-made-for-244-seats-of-bhojavas-iti-188-applications-have-been-made-for-20-seats-of-electrician-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118033-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास आईटीआई की 244 सीट पर हो चुके हैं 494 आवेदन, इलेक्ट्रीशियन 20 सीट पर 188 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास आईटीआई की 244 सीट पर हो चुके हैं 494 आवेदन, इलेक्ट्रीशियन 20 सीट पर 188 आवेदन
Tue, 24 Jun 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-57 भोजावास आईटीआई---संवाद
कनीना। हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में आवेदन की तिथि बढ़ाने के बाद सीटों से दोगुना आवेदन आ चुके हैं। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन को अब महज दो दिन का समय शेष हैं। तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
भोजावास आईटीआई की 244 सीट पर 491 तथा सेहलंग आईटीआई में 128 सीट पर 189 आवेदन हो चुके हैं। भोजावास आईटीआई के अधीक्षक राजेश सैनी व सेहलंग आईटीआई के जितेंद्र ने बताया कि दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विभाग ने आईटीआई में छह जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी।
विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रिशन, फिटर व वायरमैन ट्रेड में सबसे अधिक आवेदन किए हैं। अन्य ट्रेड में निर्धारित सीट से भी कम आवेदन आए है। ऐसे में विभाग की ओर से दाखिले की अंतिम तिथि को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार आईटीआई में तीन चरण में दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोजावास में फिटर ट्रेड 20 सीट पर 81 आवेदन हुए हैं। जबकि इलेक्ट्रीशियन 20 सीट पर 188 आवेदन। वेल्डर के लिए 20 सीट पर 51 आवेदन। सिलाई कोर्स की 20 सीट पर 8 आवेदन। मैकेनिक डीजल की 24 सीट पर 34 आवेदन। मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स की 24 सीट पर 34 आवेदन आ चुके हैं।
वहीं कोपा 24 सीट पर 38, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी 24 सीट पर महज दो आवेदन हुए हैं। वहीं प्लंबर की 24 सीट पर 10 आवेदन। रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग की 24 सीट पर 31 आवेदन तथा मशीनिस्ट की 20 सीट पर 25 आवेदन आए हैं। इसके अलावा आईटीआई सेहलंग की वेल्डर ट्रेड की 20 सीट पर 18 आवेदन किए गए हैं। इलेक्ट्रीशियन की 20 सीट पर 81, वायरमैन 20 सीट पर 24, कोपा 24 सीट पर 22 फिटर की 20 सीट पर 33 आवेदन व पलंबर की 24 सीट पर महज 9 आवेदन आए हैं।
इंसेट
- यह रहेगा दाखिला शेड्यूल:
आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून। पहली मेरिट सूची 3 जुलाई, दस्तावेजों की जांच 3 से 7 जुलाई। विद्यार्थी फीस जमाकर 3 से 8 जुलाई को होगी। खाली सीट दर्शाई 9 जुलाई। पोर्टल दोबारा ओपन व विद्यार्थी अपने आवेदन में बदलाव 9 से 10 जुलाई। दूसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई। दस्तावेजों की जांच 11 से 14 जुलाई। विद्यार्थी फीस जमा 11 से 15 जुलाई। खाली सीट दर्शाई 16 जुलाई। पोर्टल दोबारा ओपन व विद्यार्थी अपने आवेदन में बदलाव 16 से 19 जुलाई। तीसरी मेरिट सूची 22 जुलाई, दस्तावेजों की जांच 22 से 26 जुलाई, विद्यार्थी अपनी फीस 22 से 27 जुलाई तक जमा करवा सकते है।
-- -- -- -- -- --