फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   48 people donated blood in the camp

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 48 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
48 people donated blood in the camp
महेंद्रगढ़। भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ ने रविवार को रक्तदान शिविर लगाया। शिविर भारत विकास परिषद के कार्यालय सेठ ताराचंद धर्मार्थ औषधालय नजदीक पुरानी रामलीला पर जिला जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में 48 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंवर सिंह यादव विधायक ने भारत विकास परिषद और सहयोगी संस्था रेड क्रॉस सोसाइटी की सराहना की।
परिषद के अध्यक्ष सुरेश सैनी ने सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। शाखा के सचिव नीरज मित्तल ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज के कल्याण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान देती रहती है। इस दौरान कोषाध्यक्ष संजय माधोगढ़िया, भरत खुराना, विश्वनाथ मिश्रा, हरिराम खन्ना, हरि सिंह यादव, सुरेश अरोड़ा, अश्वनी सोनी, पारस यादव, पवन भारद्वाज, रतनलाल माधोगढ़िया, सुरेंद्र बंटी, रीना गर्ग, ममता सोनी, प्रवीण दीवान, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन

डेरोली आईटीआई इंचार्ज राकेश कुमार का कहना है कि वह 18वीं बार रक्तदान कर चुका है। इससे कोई कमजोरी नहीं आती है। वहीं उत्तम सैनी का कहना है कि पहली बार रक्तदान किया है। रक्त जरूरतमंद लोगों के काम आता है। रक्तदान करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed