फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   46 CCTV Cameras Operational Again at Civil Hospital

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में 46 सीसीटीवी कैमरे फिर से चालू

Sun, 12 Apr 2026 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
46 CCTV Cameras Operational Again at Civil Hospital
फोटो नंबर- 07एलईडी स्क्रीन पर चलता सीसीटीवी कैमरों का दर्श्य। संवाद
नारनौल। नागरिक अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को मरम्मत के बाद दोबारा चालू कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल के प्रवेश द्वार, पुराने भवन और ट्रॉमा सेंटर में कुल 46 कैमरे लगाए गए थे लेकिन रख-रखाव के अभाव में ये बंद पड़े थे।
विज्ञापन

कैमरों का रखरखाव जिस कंपनी के पास था, उसकी टेंडर अवधि समाप्त हो चुकी थी। नया टेंडर जारी नहीं होने के कारण मरम्मत कार्य लंबित था। इस स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर पर पहल करते हुए सभी कैमरों की मरम्मत करवाई और उन्हें पुनः चालू करवाया। अब अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि कैमरों की मदद से परिसर में निगरानी प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।
विज्ञापन

हो चुकी हैं बाइक चोरी की कई घटनाएं
अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1200 से 1500 मरीज उपचार के लिए आते हैं जिससे परिसर में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। पहले कई बार बाइक चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों के चालू होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
नागरिक अस्पताल प्रशासन स्तर पर कैमरों की मरम्मत का कार्य करवाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में लगे सभी 46 कैमरे अब चालू अवस्था में हैं। उम्मीद है कैमरों के रख-रखाव के लिए टेंडर जल्द जारी किया जाएगा। -डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article