{"_id":"5daca6f68ebc3e93cd66c856","slug":"46-candidates-ran-way-in-life-election-narnol-news-rtk5241266137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों विस क्षेत्र के 46 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में हो जाएगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों विस क्षेत्र के 46 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में हो जाएगा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की चारों विस क्षेत्र के 46 उम्मीदवारों का भाग्य सोमवार को ईवीएम में बंद हो जाएगा। मतदान सोमवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। इसके लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विधानसभा आम चुनाव के लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद रविवार को सभी पोलिंग पार्टियां ईवीएम-वीवी पैट सहित चुनावी सामग्री के साथ अपने-अपने बूथों पर पहुंच गई है।
21 अक्तूबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियां नारनौल की महिला आईटीआई व पीआर सेंटर में चुनावी सामग्री जमा करवाएंगे। मतदान के बाद नारनौल व नांगल चौधरी की पोलिंग पार्टियों को अपना सामान महिला आईटीआई नारनौल जमा कराएंगी। वहीं अटेली व महेंद्रगढ़ की पोलिंग पार्टियों को पीआर सेंटर में चुनाव सामग्री जमा करवानी है।
पहले मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में सुबह छह बजे मॉकपोल होगा। इसके बाद सात बजे मतदान शुरू होगा। शाम छह बजे जितने भी वोटर लाइन में लगे होंगे, उन सभी को वोट डलवाया जाएगा। इसमें पीठासीन अधिकारी लाइन में खड़े अंतिम आदमी को एक नंबर की पर्ची लिखकर देगा। इसी तरह उल्टे क्रम में लाइन में खड़े सभी वोटर को पर्ची दी जाएगी। साथ ही छह बजे लाइन में खड़े इन सभी वोटरों की संख्या की जानकारी आरओ को देंगे। अंतिम रिहर्सल के दौरान डीसी जगदीश शर्मा, छग्गनलाल श्रीमाली व भास्कर विलास भी मौजूद थे।
विज्ञापन
ये हैं चारों आरओ
जिले में सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित आरओ ने आवश्यक दिशा-निर्देश के बाद रवाना किया। अटेली विधानसभा क्षेत्र के आरओ अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, नारनौल विधानसभा क्षेत्र के आरओ एसडीएम प्रतीपाल सिंह, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आरओ महेंद्रगढ़ एसडीएम मनीष फौगाट व नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के आरओ जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार हैं।
शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 121 वलरेबल मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जबकि 122 लोकेशन पर स्थित 215 मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जवर्स तैनात रहेंगे।
भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण बूथ बदले
विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए 70- नारनौल विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों के भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण उनके स्थान में बदलाव किया गया है। धर्मशाला सैनीयान नारनौल के बूथ संख्या 73, 74 व 75 को बदलकर अब सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड नारनौल में किया गया है। इसी प्रकार धर्मशाला लाला हरिराम पुरानी मंडी नारनौल के बूथ संख्या 94 व 95 को बदलकर अब बाबा खेतानाथ कालेज नारनौल में किया गया है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला जिंदामल हीरालाल नारनौल के बूथ संख्या 111 व 112 को बदलकर एमएएसडी स्कूल नारनौल में किया गया है।
वोटर आईडी के अलावा अन्य आईडी दिखाकर कर भी सकते हैं मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि अगर किसी नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में है तो वह वोटर आईडी के अलावा पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार द्वारा जारी किया गया सर्विस आईडी कार्ड, पास बुक, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन के कागजात व आधार कार्ड दिखाकर वोट डाल सकते हैं। इन सभी पर संबंधित का फोटो लगा होना चाहिए। बिना फोटो कोई भी आई कार्ड मान्य नहीं होगा।
46 उम्मीदवार है मैदान में
चारों विधानसभा क्षेत्रों में 46 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसमें महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 15, नारनौल में नौ, नांगल चौधरी में सात व अटेली विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें बीजेपी, कांगेस, इनेलो, जेजेपी व अन्य दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है।