{"_id":"630515bdedaf764d8e010946","slug":"45-percent-seats-vacant-in-postgraduate-college-and-41-percent-in-women-s-college-narnol-news-rtk655929272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद भी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 45 प्रतिशत सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद भी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 45 प्रतिशत सीटें खाली
विज्ञापन
नारनौल। स्नातक प्रथम वर्ष की दो कट ऑफ लिस्ट के तहत दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 45 प्रतिशत तथा महिला महाविद्यालय में 41 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। मंगलवार को दूसरी मेरिट सूची में फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि थी। अब रिक्त सीटें फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी।
दूसरी मेरिट सूची के बाद नारनौल स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में कुल 702 सीटें रिक्त रह गई हैं। वहीं महिला महाविद्यालय में विभिन्न संकायों की 500 सीटें रिक्त बच गई हैं। दोनों ही महाविद्यालय में सबसे अधिक सीटें कला व बीकॉम संकाय की रिक्त हैं। पीजी कॉलेज की रिक्त सीटों पर 26 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। वहीं रिक्त सीटों रहने से यह प्रक्रिया लंबी चलने की संभावना है। शहर में प्रमुख महिला कॉलेज व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दाखिले के मारामारी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार दोनों ही महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की दो मेरिट सूची के बाद भी सीटें रिक्त रह गई है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में स्नातक कोर्स में विभिन्न संकायों की कुल 1540 सीटें है। जिनमें से 838 विद्यार्थियों ने ही दाखिले की फीस जमा करवाई है। इसी प्रकार महिला महाविद्यालय में कुल 1200 सीटें है। जिसमें 700 छात्राओं ने दाखिला लिया है। इस प्रकार पीजी कॉलेज में 702 तथा महिला कॉलेज में 500 सीटें रिक्त रह गई है।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
संकाय -- कुल सीट - खाली सीटें
बीए--660-- 292
नॉन मेडिकल--360--110
मेडिकल--160-- 91
बीकॉम--240--160
- बीसीए--40-- 12
- कंप्यूटर साइंस--40-- 24
- बीबीए-- 40--13
कुल --1540 --702
-
राजकीय महिला महाविद्यालय
संकाय-- कुल सीटें -- खाली सीटें
बीए - 800 -- 342
बीएससी नॉन मेडिकल - 120 -- 29
बीएससी मेडिकल - 120 -- 41
बीकॉम - 160 -- 88
कुल --1200 -- 500
- वर्जन:
उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष की दूसरी कट ऑफ सूची की फीस जमा करवाने की तिथि समाप्त हो गई है। अब रिक्त सीटों पर 26 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि को अपने मूल दस्तावेजों की कॉपी की साथ दाखिला कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी दावेदारी जता सकते हैं।-डॉ. सतीश सैनी, नोडल अधिकारी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारनौल।