फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   45 feet high effigy of Ravana will be burnt, procession will be the center of attraction

Mahendragarh-Narnaul News: रावण के 45 फीट ऊंचे पुतले का होगा दहन, शोभायात्रा होगी आकर्षण का केंद्र

Fri, 11 Oct 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
45 feet high effigy of Ravana will be burnt, procession will be the center of attraction
फोटो संख्या:63- रावन दहन से पूर्व रावण का पुतला तैयार करते कारीगर--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की दोनों रामलीला में इस बार पर्यावरण सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए पुतलों में आतिशबाजी का कम प्रयोग किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए केवल ग्रीन पटाखे ही जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

आदर्श रामलीला में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को 5 लाख रुपये की लागत से तैयार करके कमेटी के गोदाम में रखवा दिए गए है। आतिशबाजी भी 20 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। आदर्श रामलीला में शनिवार को रावण का 45 फीट, मेघनाथ व कुंभकरण के 40-40 फीट के पुतलों का दहन होगा। स्थानीय धानक समाज के कारीगरों तैयार किए गए पुतलों में रावण के सिर व नाभी के आसपास व कुंभकरण तथा मेघनाद के पुतलों में हल्के पटाखाें का प्रयोग होगा।
विज्ञापन

दशहरे के दौरान निकाली जाएगी शोभा यात्रा
दशहरें के दौरान दोनों रामलीला में रावण दहन से पूर्व शहर के मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में राम व रावण अपनी सेना के साथ आपसी युद्ध करते हुए रावण दहन स्थल पर पहुंचेंगे। श्री आदर्श रामलीला के कलाकारों के द्वारा मोहल्ला सैनीपुरा से एकत्रित होकर, 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम चौक, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक होते हुए ऑटो मार्केट के पीछे रावण दहन स्थल पर पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में किया जाएगा रावण दहन
श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से इस बार रावण दहन ऑटो मार्केट के पीछे खाली जगह में किया जाएगा। कमेटी के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि हर बार देवीलाल पार्क में रावण दहन किया जाता था। लेकिन इस बार देवीलाल पार्क में पार्क बनाए जाने पर रावण दहन का स्थान बदलकर ऑटो मार्केट के पीछे खाली जगह में कर दिया गया है। 12 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी उसके बाद शोभा यात्रा ऑटो मार्केट में पहुंचने के बाद राम- रावण व उनकी सेना के बीच युद्ध के दृश्यों का मंचन किया जाएगा। शाम को रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed