फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   43 infected of corona including 11 month old child found

11 माह के बच्चे सहित कोरोना के 43 संक्रमित मिले

Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
43 infected of corona including 11 month old child found
कोरोना संक्रमण दिन-प्रतिदिन रफ्तार पकड़ रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि जिले में 43 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक 11 महीने का बच्चा भी है। संक्रमितोें में दस विद्यार्थियों सहित 18 किशोर हैं। सूत्रों की माने तो स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की संख्या कम दिखा रहा है। विभाग के अनुसार जिले में मंगलवार को 20 नए कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसमें महेंद्रगढ़ का रहने वाला 11 महीने का बच्चा भी शामिल है। उसका पिता पहले ही संक्रमित आया था। सोमवार को बच्चे की मां और बच्चे की सैंपलिंग करवाई गई थी। रिपोर्ट में बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। हालांकि परिजनों ने बताया कि उसका स्वास्थ्य ठीक है। उसको कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। दस जनवरी को लगभग 1145 सैंपलिंग की जांच की गई थी, जिनकी रिपोर्ट 10 जनवरी की देर शाम को आई थी। रिपोर्ट के अंदर 43 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक निजी स्कूल के 11 विद्यार्थी तथा कुछ सरकारी स्कूल के विद्यार्थी शामिल हैं, परंतु जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित केसों का आंकड़ा छिपा रहा है। जिले में केस ज्यादा आ रहे हैं, जबकि विभाग 50 प्रतिशत कम दिखा रहा है। जिले में 80 से अधिक एक्टिव केस हो चुके हैं और विभाग मात्र 66 केस दिखा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सूत्रों से यह जानकारी मिली है। यानी कोरोनों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और उसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे। अगर लोग जागरूक नहीं हुए तो मात्र दो से तीन दिन में आंकड़ा 100 संक्रमित प्रतिदिन तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दिखाए 20 संक्रमित
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 9 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 21556 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 66 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 11 जनवरी तक 242731 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112366 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 485000 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2032 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मंगलवार को हुडा सेक्टर नारनौल-3, मेघोत हाला -1, गावड़ी जाट-1, बवाना -1, दोस्तपुर -1, केशव नगर नारनौल-1, मोहल्ला नलापुर नारनौल-1, मोहल्ला महाराणा प्रताप नारनौल-1, पोस्ट ऑफिस कॉलोनी नारनौल-1, रेवेन्यू कॉलोनी नारनौल-1, बड़कोदा-1, रामबास -1, सिलारपुर मेहता-1, खेड़ी -1, रसूलपुर -1, कनीना-1, अकोदा-1, नारेहड़ी-1 में संक्रमित मामले आए हैं।

संक्रमण को हल्के में लेना न पड़ जाए भारी
संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। इसके लक्षण हलके हैं, यह गलतफहमी सेहत पर भारी पड़ सकती है। दरसअल, तीसरी लहर में संक्रमण की चपेट में आए मरीजों की संख्या तेज से बढ़ रही है। फिलहाल मरीजों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 80 के पार हो गई है।
बरती जा रही है लापरवाही
पहली-दूसरी लहर में प्रभावी लॉकडाउन, मास्क न लगाने पर सख्ती, भीड़भाड़ पर नियंत्रण था। इस बार ऐसा कुछ नहीं है।
सतर्कता: पहली-दूसरी लहर में संक्रमित मिलने पर तत्काल टीम मौके पर पहुंचकर कांटेक्ट ट्रेसिंग करती थी, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है।
सुरक्षा : पहली-दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमित इलाकों को कंटोनमेंट जोन में बांटा जा रहा था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है।
सावधानी: पहली-दूसरी लहर में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में आदि में नियमित सैनिटाइजेशन होता था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है।
अब तक ये केस आए सामने
तारीख - मरीज
31 दिसंबर - 03
01 जनवरी -00
02 जनवरी - 01
03 जनवरी - 03
04 जनवरी - 06
05 जनवरी - 04
06 जनवरी- 08
07 जनवरी- 06
08 जनवरी - 08
09 जनवरी - 11
10 जनवरी - 17
11 जनवरी - 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed