फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   43 BJP workers applied for the post of district president

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा के 43 कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान के लिए किया आवेदन

Sun, 16 Mar 2025 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
43 BJP workers applied for the post of district president
फोटो नंबर- 18प्रधान पद के लिए आवेदन करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत-प्रवक्ता - फोटो : दीपक का फाइल फोटो
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी जिला प्रधान पद के लिए रविवार को हुडा सेक्टर एक स्थित जिला कार्यालय में आवेदन लिए गए। भाजपा जिला महेंद्रगढ़ के लिए आवेदन करने वालों का सुबह से ही जिला कार्यालय में तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शाम तक पार्टी के करीब 43 कार्यकर्ताओं ने प्रधान पद के लिए आवेदन किया। इसके बाद इन आवेदनों की शाम तक जांच हुई। इसमें लगभग सभी सही पाए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार अब इन सब नामों में से ही सोमवार को किसी एक पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद सोमवार नए जिला प्रधान का नाम घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नया जिला प्रधान बनाया जाना है। इसको लेकर सेक्टर एक स्थित भाजपा के जिला प्रधान दयाराम यादव के आवास पर बनाए गए भाजपा कार्यालय पर आवेदन लिए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा यहां पर सह चुनाव प्रभारी सुरेश यादव पटीकरा व भवानी सिंह के समक्ष आवेदन किया। इसमें पार्टी के पूर्व जिला प्रधान राकेश शर्मा एडवोकेट, देवेंद्र कौशिक, भारती सैनी, अमित मिश्रा, सुदर्शन बंसल, रमेश तंवर, किशन बोहरा, अमित पाली, कैलाश पाली, सरिता जांगिड़, कैलाश सैनी, राजेंद्र यादव, अरुण जांगड़ा, अर्चना ठाकुर, जोगेंद्र राजपूत, यतेंद्र राव, पवन खेरवाल, सुरेश चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने वालों में महेंद्रगढ़ व नारनौल विधानसभा से ज्यादा कार्यकर्ता रहे। अकेले महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से करीब 17 लोगों ने आवेदन किया है, जबकि इस विधानसभा क्षेत्र के गांव पाली से करीब तीन लोगों ने आवेदन किया है। वहीं नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से दो से तीन लोगों ने ही जिला प्रधान के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा अटेली विधानसभा क्षेत्र से भी कम ही लोगों ने जिला प्रधान के लिए आवेदन किया है। इसमें अटेली से पूर्व विधायक सीताराम यादव ने भी जिला प्रधान के लिए आवेदन किया है। इस बारे में भाजपा के जिला प्रधान दयाराम यादव ने बताया कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर आज आवेदन किए गए हैं। इसके बाद सोमवार को प्रधान पद के नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed