फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4,257 Class 12 students appeared for the exam under strict supervision.

Mahendragarh-Narnaul News: कड़ी निगरानी में 12वीं के 4,257 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Wed, 18 Feb 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
4,257 Class 12 students appeared for the exam under strict supervision.
फोटो संख्या:65- हैप्पी स्कूल परीक्षा केंद्र पर विद्या​र्थियों की जांच  कर भेजती--संवाद
महेंद्रगढ़। बुधवार को सीबीएसई की कक्षा दसवीं की गृह विज्ञान और कक्षा 12वीं की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा संपन्न हुई। 12वीं की 19 केंद्रों पर और दसवीं की परीक्षा तीन केंद्रों पर आयोजित कराई गई जिसमें दसवीं के सभी 10 विद्यार्थी और 12वीं के 4,257 विद्यार्थियों शामिल हुए।
विज्ञापन


12वीं की परीक्षा में 23 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बता दें बुधवार को दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे एंट्री शुरू हुई। विद्यार्थियों की जेब, जूते आदि की जांच की गई। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर तीन-तीन पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए गए। कर्मचारियों की ओर से केंद्र के चारों ओर जांच की गई और बाहरी हस्तक्षेप संबंधी घटनाओं पर नजर रखी। केंद्र के चारों ओर व्यक्तियों के खड़े या बात करने पर भी पाबंदी रही और खड़े होने वाले व्यक्तियों को भी वहां से हटाया गया। दूसरे दिन भी परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से हुईं। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे परीक्षाएं संपन्न हुई और सभी विद्यार्थी बाहर आए। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को सरल बताया।
विज्ञापन



वर्जन
जिला के सभी केंद्रों पर परीक्षा प्रशासन की निगरानी में आयोजित कराई गई। नकल की रोकथाम के लिए गुरुग्राम सीबीएसई की ओर से पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा में कक्षा 12वीं के 4,257 विद्यार्थी शामिल हुए 23 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. किशोर तिवारी, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:65- हैप्पी स्कूल परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की जांच  कर भेजती--संवाद

फोटो संख्या:65- हैप्पी स्कूल परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की जांच  कर भेजती--संवाद

फोटो संख्या:65- हैप्पी स्कूल परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की जांच  कर भेजती--संवाद

फोटो संख्या:65- हैप्पी स्कूल परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की जांच  कर भेजती--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed