{"_id":"65a6dbdbd48c762e200b4774","slug":"42-kg-of-drugs-recovered-in-18-cases-were-executed-narnol-news-c-196-1-nnl1004-8473-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 18 मामलों में बरामद 42 किलो मादक पदार्थों का किया निष्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 18 मामलों में बरामद 42 किलो मादक पदार्थों का किया निष्पादन
Wed, 17 Jan 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में बरामद मादक पदार्थों का गुरुग्राम में निष्पादन किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को राजेंद्र कुमार आईजी दक्षिण मंडल रेवाड़ी की अध्यक्षता व नितिश अग्रवाल एसपी महेंद्रगढ़ व मोहिंद्र सिंह डीएसपी नारनौल कमेटी मेंबरों के साथ जिला महेंद्रगढ़ में मादक पदार्थों के 18 मामलों में संबंधित मादक पदार्थों का सेक्टर-37 गुरुग्राम में स्थित बायोटिक वेस्ट लिमिटेड कंपनी में निष्पादन किया गया।
यह निष्पादन कार्य पुलिस महानिदेशक हरियाणा की अनुमति मिलने उपरांत किया गया है। निष्पादन किए गए 18 मादक पदार्थों के मामलों में करीब 42 किलोग्राम मादक पदार्थ था। निष्पादन के समय आईजी दक्षिण मंडल रेवाड़ी ने अपनी मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक कांटा से मादक पदार्थों का वजन करवाया गया। इसके बाद वजन सही होने उपरांत निष्पादन कार्य अपनी निगरानी में कराया। निष्पादन के दौरान कार्यालय दक्षिण मंडल रेवाड़ी के अधिकारी व कर्मचारी भी हाजिर रहे।
महेंद्रगढ़ जिले के नशीली वस्तु अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत पुलिस ने जब्त किए नशीले पदार्थों को गुरुग्राम के बायोटेक वेस्ट लिमिटेड सेक्टर 37 के वॉयलर में नष्ट किया गया। वॉयलर में नशीले पदार्थों को नष्ट करने से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता है। इसके चलते पुलिस पिछले कई सालों से नशीले पदार्थों को बायोटेक वेस्ट लिमिटेड के बॉयलर में नष्ट कर रही है। महेंद्रगढ़ जिला के 18 मामलों में जब्त किए गए गांजा, चूरा पोस्त, डोडा पोस्त को नष्ट किया गया है।