{"_id":"5cc9e479bdec2207903d456f","slug":"41556735097-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : 1335 छात्रों को मिले दाखिला पत्र, आज लेंगे दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : 1335 छात्रों को मिले दाखिला पत्र, आज लेंगे दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। तय शेड्यूल के एक सप्ताह बाद शिक्षा विभाग ने गरीब मेधावी बच्चों को 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए ऑनलाइन दाखिला पत्र जारी कर दिया है। दूसरी ओर ऐसे बच्चों की जानकारी संबंधित निजी स्कूलों भेज दी है। इसके तहत 1335 बच्चों का ऑनलाइन लेटर जारी हुआ है। हालांकि करीब 50 बच्चों को पहली लिस्ट में नाम नहीं है।
नोडल अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि पहले राउंड में सफल छात्रों का दो मई को निजी स्कूलों में दाखिला होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित स्कूलों व छात्रों को जानकारी दे दी गई है। स्कूलों से कहा गया है कि मेरिट में आए छात्रों का प्रवेश देकर विभाग को सूचित करें। सिंह ने बताया कि कुछ बच्चों का नाम लिस्ट में नहीं है। पहले राउंड के बाद शेष बच्चों की सूची जारी होगी।
बता दें कि 134ए के तहत आर्थिक रुप से गरीब मेधावी छात्रों का निजी स्कूल में दाखिला दिया जाना है। इसके लिए छात्रों को उनके पसंद के अनुसार वरीयता श्रेणी में स्कूलों मांगे गए थे। इसके बाद सफल बच्चों का 22 से 24 अप्रैल तक निजी स्कूलों में दाखिला होना था। लेकिन, कई बड़े निजी स्कूलों ने सीटों का ब्योरा नहीं दिया। इससे विभाग तय कार्यक्रम के अनुसार बच्चों को दाखिला पत्र जारी नहीं कर सका। इसे देखते हुए विभाग ने ऑनलाइन 29 अप्रैल दोबारा से स्कूल चुनने का मौका दिया था।