{"_id":"5c7191a0bdec220833205005","slug":"41550946720-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में मंजीता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में मंजीता प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय के सभागार में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय मुंदड़ी कैथल के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने की। विशिष्ट अतिथि संस्कृत भारती विभाग के प्रमुख अशोक बुचौली थे।
द्विवेदी ने कहा कि कैथल स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय में अगले वर्ष से बीएएमएस कोर्स प्रारंभ होगा। जिसमें मेडिकल विषय के साथ संस्कृत विषय पास करने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है। कार्यक्रम में डॉ. अनिता, पूजा, पिंकी यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ. मुकेश कुमार ने किया। सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि गीत में अंकुर प्रथम और विशेष द्वितीय स्थान पर रहे। कविता पाठ में मंजीता प्रथम और निकिता द्वितीय रही। भजन में सपना प्रथम, आशीष को द्वितीय और निकिता को तृतीय स्थान मिला।
शास्त्रीय नृत्य में आरती प्रथम रही। शक्ति को दूसरा तथा सपना को तीसरा स्थान मिला। हरियाणवी नृत्य में आरती प्रथम, अंकुर द्वितीय रहे। विजेताओं को डॉ. श्रेयांश द्विवेदी, अशोक बुचौली, प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उप-प्राचार्य प्रो. सुजान सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बुचौली के सरपंच सुरेंद्र मोदी, धर्मपाल नंबरदार, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय जोशी, प्रो. महेंद्र सिंह, डॉ. सुधीर लांबा, डॉ. महेश सिंह, प्रो. मुकेश यादव, प्रो. जितेंद्र वशिष्ठ, प्रो. समेश चंद, प्रो. विजय यादव, प्रो. राजकुमार, प्रो. अमित अरोड़ा, उप-अधीक्षक सुरेश कुमार यादव, शंकरलाल, डॉ. मंजू कुमारी, अमिता, श्रुति यादव, विकास गुप्ता, विजय पाल उपस्थित थे।