फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कनीना तहसील में किसान सम्मान निधि योजना के 7234 आवेदन आए

कनीना तहसील में किसान सम्मान निधि योजना के 7234 आवेदन आए

Wed, 20 Feb 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
कनीना तहसील में किसान सम्मान निधि योजना के 7234 आवेदन आए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कनीना तहसील के अंतर्गत आने वाले 45 गांवों में अब तक 7234 आवेदन दाखिल हो चुके हैं। किसानों की आय बढाने के लिए सरकार की ओर से यह सराहनीय कदम माना जा रहा है। नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह और कानूनगो इंचार्ज राज सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया बीती 12 फरवरी से प्रांरभ हुई थी उसके बाद जिला प्रशासन की ओर से गठित की गई टीमें गांव-गांव जाकर किसानों के आवेदन लेने के कार्य में जुटी हुई हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड और बैंक खाते की प्रति साथ लगाई जा रही है जिसके माध्यम से राशि खाते में जमा होगी। राज सिंह ने बताया कि उनके पास 13 फरवरी को 1097, 14 को 1686, 15 को 530, 16 को 986, 18 को 2935 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नियत की गई तिथि के मुताबिक आवेदन 20 फरवरी तक एकत्रित किए जाने का शेड्यूल जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed