{"_id":"5c38f8cebdec227353189891","slug":"41547237582-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शीतकालीन अवकाश के दौरान खुले हुए स्कूलों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शीतकालीन अवकाश के दौरान खुले हुए स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा सरकार के आदेशों के बाद भी क्षेत्र के अनेक निजी स्कूल खुलने की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल ने शीतकालीन अवकाश के दौरान भी खुले स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बहुत से स्कूलों में आठवीं से बारहवीं की कक्षाएं लगी हुई मिली और कुछ स्कूलों में एलकेजी, यूकेजी सहित सभी कक्षाएं लगी हुई मिली। जब निजी स्कूल संचालकों को यह सूचना मिली तो उन्होंने अपने आपको और बच्चों को छुपाने का प्रयास किया, लेकिन टीम की सतर्कता के आगे उनकी एक न चली। खंड शिक्षा अधिकारी चौधरी सतबीर सिंह पहल ने औचक निरीक्षण के दौरान खुले पाए गए स्कूलों के संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यालय द्वारा शीतकालीन अवकाश से पहले ही लिखित में आदेश देने के बाद भी आप सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जोकि आपकी गलत कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक क्षेत्र में कहीं भी निजी स्कूल खुले मिले तो उसकी वीडियोग्राफी करवा कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। कई स्कूल संचालकों को फटकार लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अगर इस दौरान कोई अनहोनी घटना घट जाती है तो उसका जवाबदार कौन होगा। उन्होंने निजी स्कूलों में जाकर 15 जनवरी तक बच्चों की छुट्टियां करवाई।