{"_id":"5beb1e9bbdec2269bf7d810b","slug":"41542135451-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाणा और मानपुरा गांव में मक्खियों के प्रकोप के कारण रिश्तेदारों ने भी बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाणा और मानपुरा गांव में मक्खियों के प्रकोप के कारण रिश्तेदारों ने भी बनाई दूरी
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। उपमंडल के गांव ढाणा और मानपुरा में मक्खियों के कारण बीमारी फैलने की संभावना पैदा हो गई है। मक्खियों के कारण लोग बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार मक्खियों के पनपने का कारण दर्जनभर से अधिक मुर्गी फार्म हैं। जिनसे उत्पन्न गंदगी के कारण मक्खियों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। मक्खियों के कारण गांव में रिश्तेदार आने से परहेज करने लगे हैं। ढाणा व मानपुरा के ग्रामीणों के चाय पीते-पीते उसमें मक्खियां गिर जाती हैं। ग्रामीण कमरा बंद करके चद्दर ओढ़कर खाना खाने को मजबूर हैं। ढाणा के पूर्व सरपंच ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
ग्रामीण सत्यवीर जांगड़ा ठेकेदार, प्यारे लाल, अजीत सिंह, कर्मवीर बताया कि ढाणा, रामबास व मानपुरा गांव की करीब 10 हजार की आबादी समस्या से प्रभावित हैं। पिछले 6-7 वर्षों में क्षेत्र में करीब 30 मुर्गी फार्म शुरू हो गए हैं। मुर्गी फार्म के संचालक लाखों रुपये कमा रहे हैं। दूसरी ओर ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। मक्खियों के प्रकोप के कारण कोई घर बाकी नहीं है। ग्रामीण अपने दुधारू पशुओं व उनके चारे के अलावा घर में दवा का स्प्रे कर रहे हैं। उसके बावजूद समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। मक्खियों के झुंड दिनरात घरों में देखे जा सकते हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों की ओर से कुुछ समय पहले मुर्गी फार्म संचालकों को मक्खियों पर नियंत्रण पाने के लिए दवा छिड़काव के निर्देश दिए थे।
वर्जन
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए एसडीएम कनीना अभिषेक मीणा को मौका देखकर कार्रवाई के आदेेश दिए हैं। अधिकारियों को तलब कर समस्या से निजात दिलाई जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो गांव में छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
- गरिमा मित्तल, डीसी, महेंद्रगढ़।
वर्जन
मक्खियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समाधान के लिए संबंधित ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
- अभिषेक मीणा, एसडीएम, कनीना।