{"_id":"5bba4a82867a55680f7469ac","slug":"41538935426-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पानी आपूर्ति 15 दिन, बिल पूरे महीने का वसूल रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पानी आपूर्ति 15 दिन, बिल पूरे महीने का वसूल रहा विभाग
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जनस्वास्थ्य विभाग शहर के कई मोहल्लों में एक माह में 15 दिन पानी की आपूर्ति कर उपभोक्ताओं से पूरे महीने का बिल वसूल कर रहा है। यही नहीं जिन घरों में पानी के वैध कनेक्शन हैं और उनके यहां पानी के मीटर नहीं लगे। उन उपभोक्ताओं से विभाग मासिक बिल की निर्धारित राशि 60 रुपये के स्थान पर दोगुना राशि 120 रुपये वसूल कर रहा है। इस प्रकार उपभोक्ताओं को दोगुनी मार झेलनी पड़ रही है। इनमें अनेक उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने दोगुना बिल आने के कारण कई माह से बिल जमा नहीं करवाया है जिससे उपभोक्ताओं की बिल राशि 5 से 10 हजार रुपये हो गई है जिसे वे एकमुश्त जमा करवाने में सक्षम नहीं हैं। वहीं विभाग बिल की पेंडिंग राशि जमा करवाए बिना पानी के मीटर लगवाने की अनुमति नहीं दे रहा। इसके लिए उपभोक्ताओं ने कई बार अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखकर समाधान निकालने का प्रयास किया है, लेकिन विभागीय अधिकारी पूरा बिल जमा करवाकर पानी का मीटर लगाना ही समाधान बता रहे हैं। यह बात उपभोक्ताओं के गले नहीं उतर रही है।
बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के पुरानी सराय, नई सराय, सुभाष पार्क कालोनी, मोती नगर, जमालपुर, चांदुवाड़ा, नलापुर, बड़ का कुआं, पुल बाजार, शिवाजी नगर, दयानगर व श्याम कालोनी आदि सहित अनेक मोहल्लों में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं पानी की कमी होने पर दो से तीन दिन में पानी आपूर्ति करता है। इस प्रकार उपभोक्ताओं को महीने में केवल 15 दिन की पानी आपूर्ति की जा रही है जबकि विभाग उपभोक्ताओं से पूरे माह का बिल वसूल कर रहा है। इतना ही नहीं विभाग बिना मीटर के पानी कनेक्शन उपभोक्ताओं से मासिक की निर्धारित राशि से दोगुना राशि वसूल कर रहा है जबकि विभाग इसके लिए कोई समाधान निकालने के लिए भी तैयार नहीं है। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।
कनेक्शन लेने से पहले ही पहुंच रहा बिल
जनस्वास्थ्य विभाग की जागरूकता टीम द्वारा कुछ माह पूर्व शहर में सर्वे कराया था। इस दौरान टीम द्वारा मौके पर ही लोगों के निर्धारित फीस में नए कनेक्शन जारी किए गए जिसका लाभ अनेक लोगों ने उठाया। परंतु उपभोक्ताओं ने कनेक्शन जारी होने के तीन-चार माह बाद भी पानी की लाइन से घर तक कनेक्शन नहीं किया जबकि विभाग ने कनेक्शन जारी होने के दिन से ही उनके पास बिल भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शहर में 5481 घरों में ही लगे हैं पानी के मीटर
जनस्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में कुल 12,285 वैध वाटर कनेक्शन हैं जिसमें से केवल 5481 लोगों ने ही अपने घरों में मीटर लगवाएं हैं जबकि 6804 लोगों ने मीटर नहीं लगवाए हैं। इनसे उपभोक्ताओं से विभाग निर्धारित 60 रुपये प्रति माह की बजाय 120 रुपये प्रति माह वसूल कर रहा है।
वेस्ट वाटर के नाम पर भी विभाग ले रहा पैसे
विभागीय अधिकारियों की अनुसार घरेलू पानी के वैध मीटर सहित कनेक्शन के लिए प्रति माह 60 रुपये का बिल निर्धारित किया गया। इसमें 48 रुपये पानी सप्लाई व 12 रुपये वेस्ट वाटर के नाम पर लिए जाते हैं जबकि बिना मीटर के कनेक्शन के लिए 120 रुपये प्रति माह वसूल किए जाते हैं। इसमें 96 रुपये पानी सप्लाई व 24 रुपये वेस्ट वाटर के शामिल हैं।
वर्जन
-उपभोक्ताओं को पानी कनेक्शन पर मीटर लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं वर्तमान में जारी किए जा कनेक्शनों पर मीटर लगवाना अनिवार्य कर दिया है। पानी का बिल किसी ठोस कारण के कम करना संभव नहीं हैं।
-सुनील रंगा, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल।